
नागरिक कर्तव्यों के निर्वहन का आदर्श मॉडल बने युवा वर्ग : नागदा
युवाओं में बढ़ती सामाजिक एवं पर्यावरणीय संवेदनशीलता एक शुभ संकेत
उदयपुर। युवाओं में बढ़ती सामाजिक एवं पर्यावरणीय संवेदनशीलता एक शुभ संकेत है। युवा वर्ग नागरिक कर्तव्यों के निर्वहन का आदर्श मॉडल बन समाज को एक सकारात्मक नेतृत्व प्रदान करे। यह आग्रह गुरुवार को समाजसेवी विष्णु नागदा ने विद्या भवन पॉलिटेक्निक में आयोजित राष्ट्रीय सेवा योजना शिविर के उद्घाटन सत्र में व्यक्त किए।
नागदा ने कहा कि वर्तमान व आने वाली पीढ़ियों के सुरक्षित भविष्य के लिए पर्यावरण संरक्षण आवश्यक है। साथ ही नागरिक कर्तव्यों का पालन तथा सामाजिक कुरीतियों का उन्मूलन युवाओं का ध्येय बनना चाहिए।
प्राचार्य डॉ अनिल मेहता ने कहा कि पंच प्रण तथा पंच परिवर्तन विषयक विशेष शिविर युवा वर्ग में समाज व राष्ट्र के प्रति एक रचनात्मक दृष्टिकोण को जागृत करेगा ।
एन एस एस प्रभारी जय शर्मा तथा प्राध्यापक गौरांग शर्मा के नेतृत्व में शिविर स्वयंसेवकों ने स्वच्छता श्रमदान किया। नयन भटनागर ने धन्यवाद दिया ।
About Author
You may also like
कांग्रेस में नए चेहरों की स्टारकास्ट : जब स्थापित सितारों ने छोड़ा मैदान, नए चेहरों की आशिकी और लेकसिटी का सियासी बॉक्स ऑफिस
उदयपुर नगर निगम चुनाव : कांग्रेस के पास खोने को कुछ नहीं, पाने को पूरा आसमान है
उदयपुर नगर निगम चुनाव: पूर्व सीएम अशोक गहलोत ने फतहसागर की पाल पर कार्यकर्ताओं में भरा जीत का ‘जादुई’ जोश
उदयपुर नगर निगम चुनाव : वार्ड 36 में पति-पॉवर के दम पर डिंपल कुंवर का टिकट तय, कार्यकर्ताओं में आक्रोश, बगावत की आहट
उदयपुर नगर निगम चुनाव : माकपा के दो प्रत्याशियों ने भरा नामांकन, रैली निकालकर किया शक्ति प्रदर्शन, वार्ड 31 से मुस्कान राही और 32 से राजेंद्र वसीटा मैदान में
