उदयपुर। केंद्रीय रक्षा एवं पर्यटन राज्य मंत्री अजय भट्ट ने शुक्रवार को मेवाड़ के पूर्व राजपरिवार के सदस्य डॉ. लक्ष्यराज सिंह मेवाड़ से सिटी पैलेस में शिष्टाचार भेंट की।
केंद्रीय मंत्री भट्ट ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट्स पर इस मुलाकात की फोटो शेयर करते हुए लिखा है- मेरी उदयपुर यात्रा के दौरान उदयपुर के शाही परिवार के वंशज लक्ष्यराज सिंह मेवाड़ से शिष्टाचार भेंट हुई।
मेवाड़ राजपरिवार भारत की गौरवशाली विरासत का प्राचीनकाल से अभिन्न अंग रहा है, जिसने बप्पा रावल, महाराणा सांगा, महाराणा प्रताप जैसे प्रतापी राजा दिए। केंद्रीय मंत्री भट्ट की डॉ. लक्ष्यराज सिंह मेवाड़ से हुई इस मुलाकात ने एक बार फिर मेवाड़ की सियासत में उबाल ला दिया है।
हाल ही स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण राज्य मंत्री प्रो. एसपी सिंह बघेल ने सिटी पैलेस में डॉ. लक्ष्यराज सिंह से मुलाकात की थी। पिछले 7 माह के भीतर डॉ. लक्ष्यराज सिंह मेवाड़ की रक्षामंत्री राजनाथ सिंह, केंद्रीय मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत, केंद्रीय मंत्री संजीव बालियान, एमपी के गृहमंत्री डॉ. नरोत्तम मिश्र, राज्यपाल कलराज मिश्र से उदयपुर में ही मुलाकात हो चुकी है।
About Author
You may also like
उदयपुर नगर निगम चुनाव वार्ड-7: जब लोकतंत्र तंग गलियों और साइन बोर्ड की तलाश में भटकने लगे
उदयपुर के वार्ड 24 और 45 में पारस सिंघवी व दिनेश भट्ट के पक्ष में अंतिम घंटों में शक्ति प्रदर्शन, मेयर पद की दावेदारी ने बढ़ाया सियासी तापमान
उदयपुर नगर निगम वार्ड-6 : पूर्व पार्षद व पूर्व मेयर के मजबूत साथ से दलपत सोनी की जन-आंदोलन बनी चुनावी मुहिम, अजीत चौधरी से कड़ा मुकाबला
हिंदुस्तान जिंक की ग्रीन लॉजिस्टिक्स में बड़ी छलांग : माइंस से स्मेल्टर तक चलेंगे 30 इलेक्ट्रिक ट्रक, MFL इंडिया से 6 साल का करार
उदयपुर नगर निगम चुनाव वार्ड 59 : बीजेपी को परिसीमन के नुकसान की निर्दलीय उम्मीदवारों ने की भरपाई, चार महिला चेहरों में सीधी रार
