
Editr’s comment : एनआईआरएफ इंडिया रैंकिंग्स में देश की शीर्ष 100 यूनिवर्सिटीज में शामिल होना गर्व की बात नहीं, बल्कि चिंता का विषय है। शर्म की बात यह है कि शीर्ष 50 संस्थानों में राजस्थान का कोई विश्वविद्यालय नहीं है, और यह राज्य की शिक्षा प्रणाली की खामियों को उजागर करता है। इंजीनियरिंग समेत कुछ वर्गों में कुछ संस्थान शामिल हुए हैं, लेकिन उदयपुर का कोई भी नहीं है।
उदयपुर की मोहनलाल सुखाड़िया यूनिवर्सिटी और महाराणा प्रताप कृषि एवं तकनीकी विश्वविद्यालय को स्टेट पब्लिक यूनिवर्सिटीज कैटेगरी में जगह मिली है, लेकिन इससे यहां के शैक्षणिक हालात बेहतर नहीं हो रहे। सुखाड़िया यूनिवर्सिटी में पहले से ही स्टाफ की कमी है, और संविदा कर्मचारियों को नौकरी से निकाले जाने पर विवाद जारी है। भले ही यूनिवर्सिटी ने नेक रैंकिंग में अच्छे अंक प्राप्त किए हों, लेकिन इससे विश्वविद्यालय, छात्र और शिक्षकों की स्थिति में कोई सुधार नहीं हुआ है।
यूनिवर्सिटी के अंदरूनी हालात किसी से छिपे नहीं हैं, और इस स्थिति में सुधार के लिए रैंकिंग से अधिक, विश्वविद्यालय में पढ़ाई का बेहतर माहौल और प्लेसमेंट पर ध्यान देने की जरूरत है। जब ये पहलू सुधरेंगे, तो रैंकिंग अपने आप बेहतर हो जाएगी।

अब पढ़िए यूनिवर्सिटी के पीआरओ की खबर
सुखाड़िया विश्वविद्यालय एनआईआरएफ इंडिया रैंकिंग्स में देश के शीर्ष 100 विश्वविद्यालयों में शामिल
विभागों की श्रेणी में फार्मेसी विभाग 59वें स्थान पर
उदयपुर। सोमवार को जारी एनआईआरएफ इंडिया रैंकिंग्स-2024 में मोहनलाल सुखाड़िया विश्वविद्यालय देश के शीर्ष 100 स्टेट पब्लिक यूनिवर्सिटीज में शामिल हो गया है। विश्वविद्यालय के फार्मेसी विभाग ने 59 वें स्थान पर जगह बनाई है।
विश्वविद्यालय के प्रवक्ता डॉ कुंजन आचार्य ने बताया कि भारत सरकार के उच्च शिक्षा मंत्रालय द्वारा सोमवार शाम को इस साल की एनआईआरएफ इंडिया रैंकिंग्स जारी की गई। विश्वविद्यालय की कुलपति प्रो सुनीता मिश्रा के कुशल नेतृत्व में विश्वविद्यालय को गत वर्ष की तुलना में बेहतर एनआईआरएफ रेंकिंग हासिल हुई है। विशेष रूप से फार्मेसी विभाग गत वर्ष की तुलना में 14 रैंकिंग बढ़कर 59 पर अपनी जगह बनाई है ।
आईक्यूएसी डायरेक्टर प्रो शूरवीर एस भाणावत ने बताया कि पूरे भारत में फार्मेसी विभाग को 59 रैंक मिली जोकि गत वर्ष 76 थी। इसी तरह स्टेट यूनिवर्सिटीज़ की श्रेणी में पूरे भारत में 51 से 100 बैंड में स्थान बनाया। वहीं सभी यूनिवेसिटी की श्रेणी में 152 से 200 बेंड में अपनी जगह बनायी है।
इस महत्वपूर्ण उपलब्धि को हासिल करने पर कुलपति प्रोफेसर सुनीता मिश्रा ने विश्वविद्यालय के सभी शिक्षकों और कर्मचारियों को बधाई दी है। उन्होंने आशा व्यक्त की कि सभी के सामूहिक प्रयासों से यह उपलब्धि का क्रम आगे भी बना रहेगा।
About Author
You may also like
आधी आबादी की सुरक्षा का नया सवेरा : उदयपुर पुलिस की अनूठी पहल ‘महिला सुरक्षा संकल्प अभियान’, रंगमंच पर हुआ शक्ति का सम्मान
विरासत बनाम तुगलकी फरमान : क्या पाबंदियों के बोझ तले दम तोड़ देगा उदयपुर का ऐतिहासिक गुलाबबाग?
डीपीएस स्कूल के पास पसरा गंदगी का साम्राज्य : 500 मीटर के दायरे में 25 से ज्यादा कचरा पॉइंट, बेजुबान जानवर गंदगी खाने को मजबूर
मध्य पूर्व में महायुद्ध फिर युद्ध की आहट: सीजफायर के बावजूद ईरान पर अमेरिका की भीषण एयरस्ट्राइक, 80 से ज्यादा ठिकाने तबाह, तेहरान नेजवाबी कार्रवाई की धमकी
स्कूली बच्चों को सिखाए गए आपदा प्रबंधन के गुर, NDRF की टीम ने दी विशेष ट्रेनिंग
