
उदयपुर। राजस्थान कांग्रेस के चाणक्य और प्रदेश अध्यक्ष गोविंद सिंह डोटासरा ने बुधवार को उदयपुर की धरती से केंद्र की मोदी सरकार के खिलाफ ‘रणभेरी’ फूंक दी। डोटासरा ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर सीधा और तीखा हमला बोलते हुए आरोप लगाया कि देश के सर्वोच्च पद पर बैठा व्यक्ति आज अपनी गरिमा भूलकर संवैधानिक संस्थाओं को विपक्षी दलों के खिलाफ ‘हथियार’ की तरह इस्तेमाल कर रहा है।
प्रेस वार्ता में डोटासरा का तेवर बेहद सख्त था। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री का देश के नाम संबोधन राष्ट्र के लिए होता है, लेकिन मोदी जी ने इसे विपक्ष को ‘गाली’ देने का मंच बना दिया है। डोटासरा ने ललकारते हुए कहा, “प्रधानमंत्री कार्यालय (PMO) अब नीति निर्धारण का केंद्र नहीं, बल्कि विपक्ष को कोसने का चुनावी दफ्तर बन चुका है। सरकारी संसाधनों का ऐसा नंगा नाच पहले कभी नहीं देखा गया।”
‘नारी शक्ति वंदन’ या चुनावी ठगी?
महिला आरक्षण बिल पर सरकार को घेरते हुए डोटासरा ने इसे ‘जुमला-राज’ का सबसे बड़ा उदाहरण बताया। उन्होंने कहा कि जनगणना और परिसीमन की आड़ में महिलाओं को ठगा जा रहा है। डोटासरा ने चेतावनी दी कि भाजपा का ‘400 पार’ का नारा दरअसल बाबा साहेब के संविधान को खत्म करने की गहरी साजिश है, ताकि दलितों, पिछड़ों और अल्पसंख्यकों के हक को कुचला जा सके।
“ED की वॉशिंग मशीन और भाजपा का साहूकार मॉडल”
जांच एजेंसियों के मुद्दे पर डोटासरा ने तंज कसते हुए कहा कि आज देश में अजीब कानून चल रहा है— “जो भाजपा की गोद में बैठ जाए वो ‘साहूकार’, और जो जनता की आवाज उठाए वो ‘चोर’। एजेंसी आज भले ही उनके इशारे पर नाच रही हों, लेकिन वक्त का पहिया घूमेगा और यही एजेंसियां इन सत्ताधारियों के दरवाजों पर दस्तक देंगी।”
NDA में टूट और ‘रिटायरमेंट’ का खौफ!
डोटासरा ने दावा किया कि एनडीए के भीतर और खुद भाजपा में ‘रिटायरमेंट’ की तलवार लटकने से भारी असंतोष है। उन्होंने कहा कि हार के डर और अपनी ही पार्टी के भीतर उठते विरोध से प्रधानमंत्री इस कदर बौखला गए हैं कि वे लोकतांत्रिक मर्यादाओं को कुचलने पर उतारू हैं।
इस मौके पर स्थानी कांग्रेस नेता पंकज शर्मा ने डोटासरा का स्वागत किया। प्रेसवार्ता में शहर कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष फतह सिंह राठौड़ व अन्य पदाधिकारी भी उपस्थित थे।
About Author
You may also like
होटल एसोसिएशन उदयपुर की नवनिर्वाचित कार्यकारिणी का शपथ ग्रहण समारोह : डॉ. लक्ष्यराज सिंह मेवाड़ ने दिया एकजुटता और नवाचार का संदेश
हिंदुस्तान जिंक की बड़ी उपलब्धि : विगत 6 वर्षों में लगाए 8.55 लाख से अधिक पौधे, जैव विविधता संरक्षण और पारिस्थितिकी तंत्र बहाली की ओर मजबूत कदम
रणकपुर : इलेक्ट्रिक एसोसिएशन की माना रिसॉर्ट में भव्य वार्षिक मानसून पिकनिक 2026 : वॉटर पार्क गतिविधियों, मनोरंजक खेलों में लिया मजा
नारायण सेवा संस्थान में सेवा महातीर्थ में कल गुरु पूर्णिमा महोत्सव
उदयपुर की बेकरिया थाना पुलिस की काबिले तारीफ कार्रवाई : स्टंटबाजों पर कसा शिकंजा, 8 पावर बाइक समेत 20 मोटरसाइकिलें जब्त, पूरे प्रदेश में चले ऑपरेशन स्टंटबाज बाइकर्स
