उदयपुर। मेवाड पूर्व राजपरिवार के सदस्य डाॅ. लक्ष्यराज सिंह मेवाड़ ने विजया दशमी के पावन अवसर पर उदयपुर के जगदीश मार्ग स्थित ‘वोटरी’ का विधिवत् शुभारंभ किया।
‘वोटरी’ पारंपरिक हथकरघों, प्राचीन शिल्पकला और जीवंत रीति-रिवाजों को सम्मान देने वाला एक ऐसा मंच है, जहां प्राचीन कलाओं को पुनर्जीवित और प्रोत्साहित करने के उद्देश्य के साथ ही कारीगरों की कारीगरी और उनकी आजीविका को ध्यान में रख इसका आरम्भ किया गया है।
वोटरी के कलेक्शन पर संस्थपिका श्रीमती निवृत्ति कुमारी मेवाड़ ने बताया कि यह भारत के पटना -बलांगीर और मेवाड़, पूरब और पश्चिम की जीवंत संस्कृतियों को मिलाकर एक ऐसा संगम तैयार किया गया है, जहाँ समरसता के साथ दोनों कलाएं खिलेंगी भी और महकेंगी भी।
भारत की सदियों पुरानी परम्पराओं और रीति-रिवाज में बुनकरों, शिल्पियों और कारीगरों की भिन्न-भिन्न भूमिकाएं रही हैं। जिनमें कई प्राचीन गाथाओं और परम्पराओं का विशेष सम्बन्ध भी रहा है। प्राचीन कला-धरोहरों और संकृति से रूबरू करवाने और उन्हें जीवंत और समृद्ध बनाए रखा जाने में वोटरी का यह मंच एक प्रयास और संकल्प है।

About Author
You may also like
बजरंगबली के आह्वान के साथ गूंजेगी रामधुन : लेकसिटी में आज से वृंदावन के कलाकारों द्वारा जीवंत होगी मर्यादा पुरुषोत्तम की लीला
स्मृति शेष : भट्टियानी चौहट्टा की ‘रजनी (गीता देवी)’ और एक सादगी भरी विदाई
उदयपुर डायरी : रात का खाना, चौड़ी सड़कें और बदलते शहर की तस्वीर
एक्शन मोड में नवनिर्वाचित महापौर: दिन में जनसमस्याओं का समाधान, युवाओं को रोजगार की राहत और रात में सड़कों पर उतरकर परखी शहर की व्यवस्थाएं
लोकतंत्र की चौखट पर गिरते बैरिकेड और सवालों के कटघरे में खड़े हुक्मरान
