उदयपुर। कुमावत समाज मुकुन्दपुरा चांदपोल पंचायत के चुनावों में पुरुषोत्तम उदिवाल अध्यक्ष चुने गए। समाज के भवन नाहराघाटी, अम्बामाता पर मतदान हुआ।

मतदान में समाज के 86 प्रतिशत समाज बन्धुओं ने मतदान का प्रयोग किया। मुख्य चुनाव अधिकारी हरिशंकर खण्डारिया ने बताया कि अध्यक्ष पद के लिए पुरुषोत्तम उदिवाल 74 मतों से विजयी हुए। महामंत्री पद पर श्याम लाल सलवाडिया 118 मतों से निर्वाचित किए गए। उपाध्यक्ष पद पर घनश्याम आंवला व कोषाध्यक्ष पद पर सुरेश चन्द्र भदाणिया निर्विरोध निर्वाचित हुए। नव निर्वाचित अध्यक्ष पुरुषोत्तम उदिवाल ने सभी का आभार जताया। नवीन कार्यकारिणी द्वारा समाजिक कार्य में गति एवं विकास के लिए आश्वस्त किया। यह जानकारी महामंत्री श्यामलाल सलवाडिया ने दी।
About Author
You may also like
स्मृति शेष : भट्टियानी चौहट्टा की ‘रजनी (गीता देवी)’ और एक सादगी भरी विदाई
उदयपुर डायरी : रात का खाना, चौड़ी सड़कें और बदलते शहर की तस्वीर
एक्शन मोड में नवनिर्वाचित महापौर: दिन में जनसमस्याओं का समाधान, युवाओं को रोजगार की राहत और रात में सड़कों पर उतरकर परखी शहर की व्यवस्थाएं
लोकतंत्र की चौखट पर गिरते बैरिकेड और सवालों के कटघरे में खड़े हुक्मरान
सिनेमा का एक युग और गुलाम-ए-मुस्तफा की वह खामोश गूंज
