
उदयपुर। मेवाड़ के पूर्व राजघराने के वरिष्ठ सदस्य स्व. अरविंद सिंह मेवाड़ के निधन पर शोक व्यक्त करने शुक्रवार को राजस्थान के पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत सिटी पैलेस स्थित शंभू निवास पहुंचे। उन्होंने स्वर्गीय अरविंद सिंह मेवाड़ की तस्वीर पर पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि दी और उनके पुत्र डॉ. लक्ष्यराज सिंह मेवाड़ से भेंट कर शोक संवेदनाएं व्यक्त कीं।
गहलोत ने इस दौरान परिवारजनों से मुलाकात की और शोक की इस घड़ी में धैर्य बनाए रखने की बात कही। उन्होंने कहा कि अरविंद सिंह मेवाड़ न केवल मेवाड़ की गौरवशाली विरासत के प्रतीक थे, बल्कि एक सुसंस्कृत, दूरदर्शी और जनसेवा भावना से परिपूर्ण व्यक्तित्व भी थे। उनके योगदान को सदैव स्मरण किया जाएगा।
पूर्व मुख्यमंत्री और डॉ. लक्ष्यराज सिंह मेवाड़ के बीच पारिवारिक और व्यक्तिगत स्तर पर भी चर्चा हुई। गहलोत ने उन्हें ढांढस बंधाया और कहा कि दुख की इस घड़ी में पूरा राजस्थान मेवाड़ परिवार के साथ खड़ा है।
सिटी पैलेस में लगातार मेवाड़ के पूर्व राजपरिवार से जुड़े लोगों, गणमान्य नागरिकों और आमजन की ओर से श्रद्धांजलि देने का सिलसिला जारी है। शंभू निवास परिसर में सादगीपूर्ण माहौल में अरविंद सिंह मेवाड़ को श्रद्धांजलि दी जा रही है।
उल्लेखनीय है कि स्व. अरविंद सिंह मेवाड़ उदयपुर राजपरिवार की विरासत को न केवल सहेजने वाले, बल्कि उसे आधुनिक समय में विश्व मंच तक पहुंचाने वाले एक प्रमुख स्तंभ थे। उनके नेतृत्व में सिटी पैलेस और लेक पैलेस जैसी ऐतिहासिक धरोहरों को सांस्कृतिक और पर्यटन के क्षेत्र में नई पहचान मिली।
उनके निधन को राजस्थान की सांस्कृतिक विरासत के लिए एक बड़ी क्षति के रूप में देखा जा रहा है।
About Author
You may also like
राजस्थान में पार्षद ही चुनेंगे मेयर, सभापति व पालिकाध्यक्ष: यूडीएच मंत्री झाबर सिंह खर्रा
उदयपुर: डॉ. लक्ष्यराज सिंह मेवाड़ ने निभाई विद्यादान की परम्परा, राजकीय बालिका विद्यालय की छात्राओं का भरा वार्षिक शुल्क
मानगढ़ धाम को राष्ट्रीय स्मारक का दर्जा न देने पर कांग्रेस में गुस्सा : पूर्व सांसद रघुवीर मीणा बोले—यह आदिवासी शहीदों का अपमान
प्रथम पुण्यतिथि : स्व. रविश कोटीफोड़ा जैन की मधुर स्मृतियां आज भी सभी के दिलों में हैं जीवंत
लाे जन-आक्रोश के आगे झुका प्रशासन : गुलाबबाग में सुखिया सोमवार मेले के आयोजन को मिली हरी झंडी
