
उदयपुर। उदयपुर शहर विधायक ताराचन्द जैन ने मंगलवार को पशुपालन प्रशिक्षण संस्थान में आयोजित त्रिदिवसीय आवासीय पशुपालक प्रशिक्षण शिविर का शुभारंभ किया। उन्होंने कहा कि पशुपालन स्वरोजगार एवं पशुपालकों की आर्थिक स्थिति सुदृढ़ करने का सबसे उपयुक्त माध्यम है।
केन्द्र एवं राज्य सरकार पशुधन के संरक्षण, संवर्द्धन एवं विकास के लिए प्रतिबद्ध है।
जैन ने विभागीय अधिकारियों को पशुपालकों को बेहतर सुविधाएं उपलब्ध कराने निर्देश दिए और कहा कि पशु सेवा के लिए संसाधनो एवं बजट की कमी नहीं आने दी जायेगी।
इस अवसर पर पशुपालक केलेण्डर का विमोचन किया। इस अवसर पर संयुक्त निदेशक डॉ. शक्ति सिह, उपनिदेशक डॉ. लक्ष्मी नारायण, डॉ. शरद अरोड़ा, डॉ. ओम प्रकाश साहू उपस्थित रहे।
इस अवसर पर संस्थान के डॉ. सुरेन्द्र छंगाणी ने प्रशिक्षण कार्यक्रम के उद्देश्यों पर प्रकाश डाला। संचालन डॉ. सुरेश शर्मा ने किया एवं आभार डॉ. पदमा मील ने जताया।
About Author
You may also like
कुमावत समाज ने की प्रतिनिधित्व की मांग : बीजेपी से 18 और कांग्रेस से 7 उम्मीदवारों का पैनल प्रस्तुत कर मांगा प्रतिनिधित्व
उदयपुर नगर निगम चुनाव 2026 : जिला निर्वाचन अधिकारी ने जारी किया संशोधित आदेश, RO-ARO की नियुक्ति और नामांकन कक्ष तय
उदयपुर निकाय चुनाव 2026 : भाजपा विधि प्रकोष्ठ ने तय किए 5 नामांकन केंद्र, वार्ड स्तर पर अधिवक्ताओं को सौंपी विधिक सहायता की जिम्मेदारी
कुमावत समाज 30 अगस्त को करेगा 80 वरिष्ठ धरोहरों का अभिनंदन : श्रमजीवी कॉलेज ऑडिटोरियम में सजेगा सम्मान समारोह
उदयपुर में खुशियों के बीच पसरा मातम : जश्न के बारूद ने छीनी घर के चिराग की सांसें, उलेमाओं की अपील दरकिनार करने की कीमत जिंदगी देकर चुकाई
