उदयपुर। नारायण सेवा संस्थान के तत्वावधान में दो दिवसीय नि:शुल्क दिव्यांग एवं निर्धन युवक- यूवतियों का 41वां सामूहिक विवाह समारोह शनिवार को सेवामहातीर्थ बड़ी में गणपति स्थापना के साथ आरंभ होगा।
संस्थान अध्यक्ष प्रशांत अग्रवाल ने बताया कि इस विवाह में विभिन्न राज्यों के 51 दिव्यांग एवं निर्धन जोड़े परिणय सूत्र में बंधेंगे। उन्होंने बताया कि प्रथम दिन गणपति स्थापना, जोड़ों की हल्दी रस्म और मेहंदी रस्म के बाद कन्यादानियों को सम्मानित किया जाएगा। सायं 5:30 बजे नगर निगम प्रांगण से सजी-धजी बग्गियों में बैंड -बाजों के साथ जोड़ों की बिंदोली निकाली जाएगी।
सूरजपोल, बापू बाजार, देहली गेट होते हुए बिंदोली पुनः नगर निगम आएगी। इसमें संस्थान संस्थापक पद्मश्री कैलाश ‘मानव’ सहित विभिन्न राज्यों से बड़ी संख्या में आए अतिथि और जोड़ों के परिजन भाग लेंगे। अग्रवाल ने बताया कि रविवार प्रातः सेवामहातीर्थ के हाड़ा सभागार में पाणिग्रहण संस्कार सम्पन्न होगा।
विवाह संबंधी सभी तैयारियां पूर्ण हो गई है। विवाह समारोह में शामिल होने के लिए विभिन्न स्थानों से अतिथि आज प्रातः से जुटने लगे है। दिव्यांग जोड़े और उनके परिवारजन भी पहुँच चुके है। विवाह व्यवस्था में संस्थान की 100 से अधिक साधकों की टीम लगी है।
About Author
You may also like
पांच मिनट का अंधड़ और ‘स्मार्टनेस’ की बत्ती गुल…वाहवाही लूटने में अव्वल, काम में ढाक के तीन पात
लोग टूट जाते हैं एक घर बनाने में…: मेरठ दंगे की आग में जिसने अपना आशियाना खोया, भोपाल में विदा हुआ उर्दू अदब का वो अज़ीम चिराग
कुदरत का कहर और देश के बड़े बदलाव : यूपी-बिहार में आंधी-बारिश से भारी तबाही, घरेलू हिंसा में कमी, कर्नाटक में नए नेतृत्व की तैयारी
उदयपुर भूमि विकास बैंक चुनाव : भारी हंगामे और धक्का-मुक्की के बीच मथुरेश नागदा बने तीसरी बार अध्यक्ष, करण सिंह चुने गए निर्विरोध उपाध्यक्ष
उदयपुर भूमि विकास बैंक चुनाव: सहकारिता की राजनीति में ‘ऋण पात्रता’ का दांव और बढ़ता सियासी तनाव
