उदयपुर। राष्ट्रीय परीक्षा एजेंसी द्वारा आयोजित देश की सबसे बड़ी स्नातक मेडिकल प्रवेश परीक्षा हेतु आवेदन प्रारम्भ हो चुके है।
करियर काउंसलर विकास छाजेड़ ने बताया की नीट यूजी परीक्षा 5 मई को होना प्रस्तावित है, जिसके लिए आवेदन कल देर रात से प्रारंभ हो चुके है, आवेदन एनटीए की आधिकारिक वेबसाइट के माध्यम से ऑनलाइन किये जा सकेंगे जिसकी अंतिम तिथि 9 मार्च तक है। परीक्षा परिणाम 14 जून को जारी किये जायेंगे।
उल्लेखनीय है की नीट यूजी स्नातक मेडिकल के विभिन्न कोर्स की प्रवेश परीक्षा है जिसमे एमबीबीएस, बीडीएस, बीएएमएस, बीएचएमएस, बीयुएमएस, बीएसएमएस, मिलिट्री नर्सिंग सर्विसेस बीएससी एवं चार वर्ष के नर्सिंग कोर्स आदि करने वाले विद्यार्थियों के लिए नीट यूजी में अर्हता प्राप्त करना आवश्यक हैं।
इस वर्ष नीट यूजी के लिए पंजीकरण फीस पिछले वर्ष अनुसार ही है, सामान्य वर्ग के विद्यार्थियों के लिए 1700 रुपये, वहीं ईडब्ल्यूएस एवं ओबीसी वर्ग के लिए शुल्क 1600 रुपये, वहीं एससी, एसटी, पीडब्लूडी वर्ग के लिए यह 1000 रुपए है।
आवेदन के लिए https://neet.ntaonline.in/ से किया जा सकता है।
About Author
You may also like
भारतीय भूगोल चिंतन को मिली नई ऊंचाई: ‘नेशनल एसोसिएशन ऑफ जियोग्राफर्स, इंडिया’ (NAGI) के अध्यक्ष निर्वाचित हुए उदयपुर के प्रख्यात विद्वान प्रो. पी. आर. व्यास
शाही परिवार में दरार बरकरार: प्रिंसेस केट के वार्षिक क्रिसमस कैरोल कॉन्सर्ट से प्रिंस हैरी और मेगन की दूरी तय, ब्रिटेन लौटने के बावजूद नहीं मिला न्योता
उदयपुर नगर निगम को कोर्ट से बड़ा झटका : टाउनहॉल स्थित हाथीवाला पार्किंग की 2.15 लाख की सिक्योरिटी राशि 9 प्रतिशत वार्षिक ब्याज सहित लौटाने के आदेश
जिला परिषद चुनाव के 47 वार्डों का सियासी विश्लेषण : सीधे मुकाबले और सामान्य सीटों पर भाजपा को मिली बढ़त, तो त्रिकोणीय-चतुष्कोणीय संघर्ष व एसटी आरक्षित वार्डों में कांग्रेस ने मारी बाजी
उदयपुर जिला परिषद चुनाव का सियासी गणित : बदलाव की चाहत के बीच वोटों के बिखराव की पहेली
