हरियाली अमावस्या मेला : कानून एवं शांति व्यवस्था के लिए कार्यपालक मजिस्ट्रेट नियुक्त

उदयपुर। उदयपुर शहर के फतहसागर की पाल एवं सहेलियों की बाड़ी क्षेत्र में आगामी 04 व 05 अगस्त को आयोजित होने वाले हरियाली अमावस्या के दो दिवसीय मेले के दौरान कानून एवं शांति व्यवस्था के मद्देनजर कार्यपालक मजिस्ट्रेट नियुक्त किए गए हैं।


जिला मजिस्ट्रेट अरविंद पोसवाल के आदेशानुसार इन दो दिवसों में फतहसागर की पाल पर बड़गांव तहसीलदार पर्वत सिंह तथा सहेलियों की बाड़ी क्षेत्र में यूडीए तहसीलदार अभिनव शर्मा को कार्यपालक मजिस्ट्रेट नियुक्त किया गया है।

(Visited 82 times, 1 visits today)

About Author

Leave a Reply