
उदयपुर। आईसीआईसीआई आरसेटी संस्थान के साझे में महाराणा प्रताप कृषि एवं प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय में संचालित अखिल भारतीय कृषिरत महिला अनुसंधान परियोजना के तहत संचालित प्रोजेक्ट अंतर्गत बडगांव ब्लॉक के थूर में वीमेन्स टेलर प्रशिक्षण कार्यक्रम का शुभारंभ किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ अतिथि एमपीयूएटी की सीनियर साइंटिस्ट डॉ. विशाखा सिंह, जूनियर साइंटिस्ट डॉ. सुमित्रा मीना, आईसीआईसीआई आरसेटी के ट्रेनिंग कोऑर्डिनेटर वैभव गुप्ता, हर्ष हिमावत एवं प्रकाश कुमावत ने दीप प्रज्वलन कर एवं सभी महिलाओं को प्रशिक्षण में काम आने वाली स्टेशनरी टूलकिट देकर किया। आरसेटी के शरद माथुर ने बताया कि इस प्रशिक्षण कार्यक्रम में 30 महिलाओं को मास्टर ट्रेनर शबनम बानों द्वारा विविध प्रकार के परिधानों की सिलाई सिखाई जाएगी। साथ ही प्रशिक्षुओं को उदयपुर में संचालित विभिन्न परिधान विक्रताओं एवं बुटीक इत्यादि से संपर्क करके आजीविका से जोड़ने का प्रयास किया जायेगा।

About Author
You may also like
उदयपुर : नारायण सेवा संस्थान में मुनि आदित्य सागर का सान्निध्य, कहा– व्यक्ति का वर्तमान और भविष्य उसके कर्मों पर निर्भर
उदयपुर: नगर निगम के 80 पार्षदों के मोबाइल नंबरों की सूची अब यहां देखिए
बजरंगबली के आह्वान के साथ गूंजेगी रामधुन : लेकसिटी में आज से वृंदावन के कलाकारों द्वारा जीवंत होगी मर्यादा पुरुषोत्तम की लीला
स्मृति शेष : भट्टियानी चौहट्टा की ‘रजनी (गीता देवी)’ और एक सादगी भरी विदाई
उदयपुर डायरी : रात का खाना, चौड़ी सड़कें और बदलते शहर की तस्वीर
