
उदयपुर। हजरत गंज शहीदा बाबा के चल रहे तीन दिवसीय 76वें उर्स का समापन आज सायं कुल की रस्म के साथ होगा।
मोहसिन हैदर ने बताया कि हजरत गंज शहीदा बाबा के तीन दिवसीय उर्स के चलते उर्स के दूसरे दिन मंगलवार को दरगाह कमेटी सदर गुलाम मोइनुद्दीन कादरी राजा भाई, जावेद खान, नफीस खान, इरफान खान छन्नू, युसूफ खान, शौकत हुसैन, इंतखाब आलम, साहिल शेख, बिलाल खान, अरबाज खान, मोहम्मद रईस, समदानी, शादाब रजा, हाजी परवेज, नईम खान, हस्नु शेख व नौजवान कमेटी के मेंबरान व जायरीनों ने दरगाह पर फूल, इत्र व चादर पेश की।
उर्स में शिरकत करने वाले अकीदतमंदों द्वारा मन्नत पूरी होने पर दुध दलिया पर फातिहा ख्वानी की गई व जायरिनों में लंगर व तबर्रूक का वितरण किया गया।
उदयपुर के दस्तारबंद कव्वाल रफीक मस्ताना वारसी व मस्ताना अखलाक सुल्तानी ने मेरी बात बन गई है तेरी बात करते करते… सहित अन्य कलाम पेश किए। वहीं जावरा-एमपी के युसुफ फारूख साबरी कव्वाल पार्टी ने हम्द, नात व बुजुर्गों की शान में मनकबत पेश की। रात्रि दरगाह पर गुस्ल व सन्दल की रस्म कमेटी के मेम्बरान व मौजूद अकीदतमंद लोगों द्वारा अदा की गई।

कुल की फातिहा के साथ होगा आज उर्स का समापन –
सदर गुलाम मोइनुद्दीन कादरी राजा भाई ने बताया कि बुधवार दोपहर बाद नमाज जौहर महफिले समां में कव्वाल पार्टियां अपने-अपने कलाम पेश करेगी व सायं असर की नमाज के बाद कुल की फातिहा मौलाना बाबुल हुसैन द्वारा पढ़ी जाएगी।
About Author
You may also like
जश्न-ए-ईद मीलादुन्नबी का पुरजोश आग़ाज़ : नारों से गूंजा अंजुमन चौक, सैफ़-ए-मिल्लत ने सीरत-ए-मुस्तफ़ा पर डाली रौशनी
उदयपुर में राजाधिराज महाकाल की भव्य शाही सवारी : सदियों पुरानी हरि-हर परंपरा के साथ नगर भ्रमण
उदयपुर में राजस्थान नगर पालिका कर्मचारी फेडरेशन का संभागीय अधिवेशन संपन्न: कर्मचारी हितों और संगठन मजबूती का लिया संकल्प
पूर्व सभापति रवींद्र श्रीमाली ने खुद को चुनावी दौड़ से अलग कर पेश किया बड़प्पन, 2 से 4 बार पार्षद रहे नेताओं में मची टिकट की होड़
समुद्र मंथन ने दिया संदेश-अहंकार से विनाश, सहयोग से सृजन : प्रशांत अग्रवाल
