: काॅनकाॅर अधिकारियों के साथ बैठक का आयोजन

उदयपुर। “काॅनकाॅर द्वारा उदयपुर के निर्यातकों की सुविधा हेतु इन्लैण्ड कन्टेनर डिपो की स्थापना का कार्य यथाशीघ्र पूर्ण किया जायेगा। इसके साथ ही कस्टम क्लीयरेन्स की सुविधा भी शुरु की जायेगी।“
उपरोक्त जानकारी श्री संजय स्वरुप ने यूसीसीआई में दी।
उदयपुर चेम्बर ऑफ काॅमर्स एण्ड इण्डस्ट्री द्वारा यूसीसीआई भवन में कन्टेनर काॅर्पोरेशन आॅफ इण्डिया (काॅनकाॅर) के उच्चाधिकारियों के साथ एक परिचर्चात्मक बैठक का आयोजन किया गया।
काॅनकाॅर के चेयरमैन एवं प्रबन्ध निदेशक श्री संजय स्वरुप कार्यक्रम के मुख्य अतिथि थे। बैठक में काॅनकाॅर के वरिष्ठ अधिकारी श्री परेश जी, श्री शरद वर्मा, श्री श्रवण कुमार, श्री वीरेन्द्र सिंह उपस्थित थे।
बैठक में काॅनकाॅर के माध्यम से उदयपुर सम्भाग के निर्यातकों को बेहतर सुविधाएं उपलब्ध करवाये जाने के उपायों पर चर्चा की गई।

श्री संजय स्वरुप ने सुझाव दिया कि शिपिंग लाईन के अधिकारियों को आमंत्रित कर निर्यातकों की समस्याओं के निराकरण हेतु एक बैठक का आयोजन रखें। काॅनकाॅर के अधिकारी भी बैठक में उपस्थित रहेंगे। उन्होंने काॅनकाॅर द्वारा मुहैया करवाई जा रही सुविधाओं का विवरण देते हुए ग्रीन लाॅजिस्टिक्स, सस्टेनेब्लिटी, ग्रीन एनर्जी आदि के बारे में जानकारी दी।
वरिष्ठ उपाध्यक्षा डाॅ. अंशु कोठारी ने काॅनकाॅर के अधिकारियों का स्वागत करते हुए कहा कि उदयपुर के निर्यातकों की समस्याओं के निराकरण के लिये यूसीसीआई प्रतिबद्ध है।
पूर्वाध्यक्ष श्री कोमल कोठारी ने काॅनकाॅर के साथ विगत बैठक के दौरान लिये गये निर्णयों पर चर्चा की।
उपाध्यक्ष श्री दिलीप तलेसरा ने निर्यातकों को पेश आ रही चुनौतियों का विवरण दिया।
श्री कपिल सुराणा ने शिपिंग लाईन से सम्बन्धित समस्याएं प्रस्तुत की।
श्री पवन तलेसरा ने काॅनकाॅर के माध्यम से निर्यातकों को कन्टेनर मुहैया करवाये जाने पर चर्चा की।

श्री शरद वर्मा ने बताया कि उदयपुर के निर्यातकों की सुविधा हेतु कस्टम क्लीयरेंस एवं वेयर हाउस की सुविधा शुरु करने हेतु आवश्यक भूमि प्राप्त करने हेतु प्रयास किये जा रहे हैं।
बैठक में तलेसरा एक्सपोर्ट, नाकोडा मार्बल, मेरीडियन नेचुरल स्टोन, मेवाड पाॅलीटेक्स, शाह पाॅलीमर्स आदि निर्यातकों के अलावा मार्बल प्रोसेसर्स समिति एवं निर्यात सलाहकार उपस्थित थे।
About Author
You may also like
स्टेट सीनियर बॉक्सिंग चैम्पियनशिप में उदयपुर का गौरव : नगर निगम के कार्यवाहक जमादार जुम्मा खान ने जीता कांस्य पदक
तीन सदियों की अटूट आस्था का महाकुंभ : कुमावतपुरा में श्री चारभुजानाथ मंदिर की 300वीं वर्षगांठ पर भक्ति के रंग में डूबी झीलों की नगरी
17वें कूडो नेशनल टूर्नामेंट में मेवाड़ के नन्हे सितारों का स्वर्णिम प्रदर्शन : हरितराज सिंह मेवाड़ और प्राणेश्वरी कुमारी मेवाड़ ने अपनी-अपनी श्रेणियों में जीता प्रथम स्थान
गीतांजलि हॉस्पिटल उदयपुर की बड़ी चिकित्सा उपलब्धि: बच्चेदानी से 35 गांठें (फाइब्रॉइड) निकालकर बचाया गर्भाशय; जटिल ‘मल्टीपल मायोमेक्टॉमी’ सर्जरी से महिला को मिला मां बनने का नया अवसर
वोट के बिना भी घर की दहलीज पर दस्तक : उदयपुर के पार्षद आकाश वागरेचा की मिठास भरी सियासत
