Police को शाबाशी तब मिलनी चाहिए, जब नशे का कारोबार जड़ से खत्म हो जाए…बड़ी कार्रवाई में विदेशी युवक – युवती से पुलिस ने 32 ग्राम ड्रग जब्त की

Editor’s comment : उदयपुर पुलिस 32 ग्राम एमडी ड्रग जब्त कर अपनी पीठ थपथपा रही है, लेकिन इससे भी कई ज्यादा ड्रग का धुआं शहर के युवा हर रोज उड़ा रहे हैं। ऐसा इसलिए हो रहा है कि इन युवाओं को डीडी शहर के चौराहों से लेकर गली मोहल्लों में आसानी से उपलब्ध है। यही नहीं तमाम स्कूल और कॉलेजों के बाहर नशे के इस कारोबार के सौदागर मिल जाएंगे। पुलिस की यह कार्रवाई हो सकता है, अफसरों के लिए बहुत बड़ी हो, आमजन और मीडिया भी तारीफ कर दे, लेकिन जिन परिवारों के युवा नशे की लत में पड़ चुके हैं वो पुलिस की तारीफ की बजाय आलोचना ही करेंगे क्योंकि उन्हें मालूम है कि नशे का कारोबार करने वालों के खिलाफ पुलिस सख्त कार्रवाई करने में विफल रही है। नशे के खिलाफ तो हेलमेट नहीं लगाने और सीट बेल्ट नहीं पहनने वालों के खिलाफ चलाए जाने वाले अभियान की तरह कार्रवाई करनी चाहिए। ट्रैफिक पुलिस की तरह ही आंखे तेज करनी होगी जो कार में सीट बेल्ट नहीं लगाने वाले चालक को दूर से देख लेते हैं।

यहां से पढ़ें पुलिस का प्रेसनोट

उदयपुर। जिले की गोवर्धन विलास थाना पुलिस की टीम ने नाकाबंदी में स्कूटी सवार नाइजीरिया व केन्या निवासी युवक व युवती से 5 लाख कीमत की 32 ग्राम एमडीएमए ड्रग जप्त की है। ड्रग मिलने पर पुलिस ने दोनों को एनडीपीएस एक्ट में गिरफ्तार कर लिया है।

एसपी योगेश गोयल ने बताया कि 100 दिवसीय कार्य योजना के तहत मादक पदार्थों के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के अंतर्गत अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक डॉ प्रियंका व सीओ रजत विश्नोई के सुपरविजन एवं प्रोबेशनर आईपीएस निश्चय प्रसाद एम के नेतृत्व में एसएचओ गोवर्धन विलास राव अजय सिंह मय टीम द्वारा मंगलवार को नाकाबंदी कर जांच की जा रही थी।

एसपी गोयल ने बताया कि इसी दौरान दक्षिण विस्तार योजना रोड की तरफ से एक स्कूटी पर सवार विदेशी युवक युवती आते दिखाई दिए। पुलिस टीम को देखकर इन्होंने स्कूटी को वापस घूमा कर भगाने का प्रयास किया, जिन्हें टीम ने घेर कर पकड़ लिया। पूछताछ में युवक ने अपना नाम जोसेफ टोबेचुकु ओगबोलू निवासी नाइजीरिया एवं युवती ने अपना नाम लिलियन न्यासिरी निवासी केन्या बताया।

एसपी ने बताया कि दोनों विदेशी युवक-युवती बालाजी नगर ओम बन्ना मंदिर के पास सुरों का फला थाना गोवर्धन विलास क्षेत्र में एक ही मकान में साथ रहते हैं। इनकी तलाशी ली गई तो युवक के पास से 21 ग्राम व युवती के पास से 11 ग्राम एमडीएमए ड्रग मिली। ड्रग जप्त कर एनडीपीएस एक्ट में मुकदमा दर्ज कर दोनों को गिरफ्तार कर लिया गया।
—————

(Visited 57 times, 1 visits today)

About Author

Leave a Reply