
उदयपुर। सायरा थाना क्षेत्र की भील बस्ती में सोमवार दोपहर एक मासूम जिंदगी खेलते-खेलते मौत की गोद में समा गई। चार साल का दिनेश, मासूम आंखों में चमक और हाथों में सीताफल का सपना लिए पेड़ पर चढ़ा था। लेकिन किस्मत को कुछ और ही मंजूर था—एक टहनी टूटी, और वह सीधे बगल के कुएं में जा गिरा।
गांव वालों ने घंटों कोशिश की, उम्मीद का हर सहारा थामे रखा, पर रात के अंधेरे के साथ उम्मीद भी डगमगाने लगी। आखिरकार, गत रात 10 बजे सूचना पर राजस्थान नागरिक सुरक्षा विभाग की टीम पहुंची। ठंडी हवा और सन्नाटे के बीच, गोताखोर और बचावकर्मी अंधे पानी में उतरते रहे। करीब दो घंटे की मशक्कत के बाद, वे मासूम का नन्हा शरीर ऊपर लाए—अब न मुस्कान थी, न खेल की शरारत।

दिनेश गमेती, मनोज, विजय नकवाल, प्रकाश राठौड़, भवानी शंकर वाल्मीकि, कपिल सालवी और वाहन चालक कैलाश मेनारिया—इनके हाथों में वह लौटा, जो अब सिर्फ यादों में जिंदा रहेगा। गांव की आंखें नम थीं, और हवा में सिर्फ एक सवाल—क्यों इतनी जल्दी चला गया ये नन्हा फरिश्ता?
रेस्क्यू टीम में गोताखोर मनोज, विजय नकवाल, दिनेश गमेती, बचावकर्मी प्रकाश राठौड़, भवानी शंकर वाल्मीकि, कपिल सालवी और वाहन चालक कैलाश मेनारिया शामिल थे। ऑपरेशन में दिनेश गमेती की विशेष भूमिका रही।
About Author
You may also like
पर्दे के पीछे : उदयपुर के चौराहे पर ‘वक़्त’ का नया सेल्यूलॉयड और शिल्पियों का मुग़ल-ए-आज़म
देश-विदेश मॉर्निंग बुलेटिन : गुरुग्राम में बड़ा एनकाउंटर, ईरान-अमेरिका युद्ध, फीफा वर्ल्डकप और क्रिकेट सबकुछ यहां पढ़िए
आधी आबादी की सुरक्षा का नया सवेरा : उदयपुर पुलिस की अनूठी पहल ‘महिला सुरक्षा संकल्प अभियान’, रंगमंच पर हुआ शक्ति का सम्मान
यूपी में रिटायर्ड ARTO के घर विजिलेंस का महाछापा : दीवारों और पैकेटों से निकला 1.62 करोड़ कैश, 13 किलो सोना और 15 संपत्तियों के दस्तावेज
विरासत बनाम तुगलकी फरमान : क्या पाबंदियों के बोझ तले दम तोड़ देगा उदयपुर का ऐतिहासिक गुलाबबाग?
