फोटो जर्नलिस्ट : कमल कुमावत

3 हजार समाजजनों ने ग्रहण की प्रसादी
उदयपुर। श्री क्षत्रिय कुमावत विकास संस्थान एवं मातृशक्ति के तत्वावधान में शुक्रवार को अनंत चतुर्दशी का सामूहिक उद्यापन शोभागपुरा स्थित ओकेशन गार्डन में विधि-विधान और धार्मिक अनुष्ठानों के साथ संपन्न हुआ।
संस्थान के अध्यक्ष योगेश कुमावत और महामंत्री सुधीर कुमावत ने जानकारी देते हुए बताया कि इस सामूहिक उद्यापन समारोह में 40 जोड़ों ने भाग लिया। 14 विद्वान पंडितों के सान्निध्य में उद्यापन की समस्त धार्मिक प्रक्रियाएं संपन्न कराई गईं।

रातभर चार प्रहर की पूजा, कथा और पूर्णाहुति
धार्मिक अनुष्ठान के दौरान पूरी रात्रि में चार प्रहर की विशेष पूजा-अर्चना की गई। पंडितों द्वारा अनंत चतुर्दशी की पावन कथा का वाचन, भगवान श्री हरि विष्णु की विधिवत आराधना और वैदिक मंत्रोच्चार के बीच हवन किया गया। तड़के महाआरती और पूर्णाहुति के साथ सामूहिक उद्यापन अनुष्ठान पूर्ण हुआ।

14 जोड़ों को कंडिये भेंट, सामूहिक प्रसादी का आयोजन
कंडिया वितरण: शाम को प्रत्येक उद्यापनकर्ता परिवार द्वारा परंपरा अनुसार 14 जोड़ों को छोटे व बड़े कंडिये भेंट किए गए।
महाप्रसादी: उद्यापन समारोह के उपरांत आयोजित विशाल महाप्रसादी में समाज के करीब 3,000 महिला-पुरुषों और युवाओं ने भाग लेकर धर्मलाभ उठाया।

समाजजनों की रही सक्रिय भागीदारी
कार्यक्रम के सफल आयोजन में खुशवेंद्र रेणा, मुकेश गोठवाल, पंकज झालवार, कमल कुमावत, गीता चोरमा, रेणु चोरमा, सरोज पालड़िया, सीमा गोठवाल, मोनिका काकरवाल, अरुण अजमेरा, पंकज अजमेरा सहित बड़ी संख्या में कुमावत समाज के प्रबुद्धजन एवं मातृशक्ति उपस्थित रहीं।

About Author
You may also like
उदयपुर में 272 भूखंड घोटाले में रिश्वत का खेल : SOG के एएसपी मुकेश सोनी को एसीबी ने हिरासत में लिया, दलाल उदयपुर में दो करोड़ की रिश्वत लेते पकड़ा
रिश्वत का यह कैसा नंगा नाच! पुलिस के नाम पर दो करोड़ की दलाली और उदयपुर में सुशासन का ढोल
सपनों को निगल गई अंधाधुंध रफ्तार : उदयपुर हाईवे पर दर्दनाक हादसा, पेसिफिक मेडिकल कॉलेज के 2 भावी डॉक्टरों की मौत, 2 जिंदगी और मौत से जूझ रहे
खनन के साथ हरित जीवन का संचार : हिंदुस्तान जिंक ने 1,105 हेक्टेयर बंजर भूमि को दिया नवजीवन
महफ़िल में जिनका ज़िक्र नहीं, वो ही चराग़ जलते रहे…बीजेपी में वो चराग कौन हैं पढ़िए हबीब की रिपोर्ट
