
उदयपुर। महाराष्ट्र समाज उदयपुर द्वारा आयोजित दस दिवसीय श्री गणेशोत्सव के अंतर्गत आज समाज भवन, भूपालपुरा में निःशुल्क हेल्थ एवं वेलनेस शिविर का आयोजन किया गया।
समाज अध्यक्ष अनिल मुजुमदार ने बताया कि गत 76 वर्षों से समाज बंधुओं द्वारा निरंतर पारंपरिक महाराष्ट्रीयन संस्कृति के अनुरूप भव्य श्री गणेशोत्सव का आयोजन किया जा रहा है। इस वर्ष की श्रृंखला में आयोजित शिविर में उदयपुर के विभिन्न विशेषज्ञ चिकित्सकों ने अपनी निःशुल्क सेवाएं प्रदान कीं।

वरिष्ठ फिजिशियन डॉ. अनिल बाजपेयी, स्पाइन सर्जन डॉ. दीपक अग्रवाल, स्पोर्ट्स फिजियोथेरेपिस्ट डॉ. कार्तिक सुखवाल, दंत विशेषज्ञ डॉ. ज्योति त्रिवेदी, फिजियोथेरेपिस्ट डॉ. निलेश नागर एवं डॉ. चेतन निगम ने परामर्श दिया। साथ ही सर्वोदया मानव सेवा चेरिटेबल ट्रस्ट द्वारा नेत्र परीक्षण तथा लेकसिटी लेबोरेटरी द्वारा निःशुल्क शुगर व थायरॉइड जांच की गई।
समाजजनों ने शिविर में बढ़-चढ़कर भाग लिया। इस अवसर पर श्रीगणेश अर्थवशीष का सहस्त्रावर्तन पाठ परंपरानुसार सम्पन्न हुआ, जिसके बाद महाप्रसाद का आयोजन किया गया।
अतिथि चिकित्सकों का स्वागत व सम्मान उपाध्यक्ष प्रकाश सायखेडकर ने किया, जबकि संचालन सचिव महेश वाघमारे ने किया। कार्यक्रम में समाज की महिला मंडल की भूमिका भी विशेष रही।
About Author
You may also like
उदयपुर में भाजपा का भव्य बूथ सशक्तिकरण सम्मेलन: प्रदेश अध्यक्ष मदन राठौड़ ने कार्यकर्ताओं को दिया “बूथ जीता, चुनाव जीता” का मूल मंत्र
मटून के सरकारी स्कूल में हिंदुस्तान जिंक ने बनाई नई शौचालय इकाई, विधायक फूल सिंह मीणा बोले- ग्रामीण विकास के लिए यह प्रयास सराहनीय
हाईवे पर धू-धू कर जली स्लीपर बस : 40 यात्रियों ने इमरजेंसी खिड़की से कूदकर बचाई जान
मदर्स डे : एसपी डॉ. अमृता दुहन ने वृद्धाश्रम की माताओं को ओढ़ाया सम्मान का शॉल, बुजुर्गों से साझा किए स्वास्थ्य टिप्स
मुख्यमंत्री की ‘मॉर्निंग वॉक’ बनी जनसंवाद का जरिया : कड़ेल गांव को दी सीएचसी की सौगात
