
उदयपुर/राजसमन्द। ब्राम्हण बड़ा नागदा समाज कल्याण संस्थान की एक महत्वपूर्ण बैठक सोमवार को उदयपुर के पायड़ा स्थित बड़ा नागदा सामुदायिक भवन में आयोजित की गई। इस बैठक में समाज के हजार वर्ष पुराने गौरवशाली इतिहास पर विस्तृत और सारगर्भित चर्चा हुई।
सामाजिक उत्थान और युवा भविष्य पर होगी चर्चा
संस्थान के लज्जाशंकर नागदा ने बताया कि आगामी 31 अगस्त को समाज के प्रतिनिधियों की एक बड़ी सभा निम्बार्क शिक्षक प्रशिक्षण महाविद्यालय में आयोजित होगी। इस सभा में सामाजिक उत्थान, युवाओं के भविष्य निर्माण और अन्य सामाजिक विकास के कार्यों पर गहराई से विचार-विमर्श किया जाएगा।
इस बैठक में मंच एवं स्वागत समिति और जलपान-भोजन समिति का भी गठन किया गया, जिसके प्रभारी के रूप में सर्वसम्मति से ओमप्रकाश तोलावत को नियुक्त किया गया।
इस मौके पर संस्थान के अध्यक्ष डॉ. भगवती प्रकाश शर्मा, पूर्व प्राचार्य धर्मनारायण नागदा, एमपीयूएटी के पूर्व कुलपति डॉ. उमाशंकर शर्मा, शिक्षाविद डॉ. माधव नागदा, इंजीनियर हरिकांत भट्ट और सेवानिवृत्त प्रधानाचार्य पन्नालाल नागदा सहित कई वरिष्ठ पदाधिकारी और सदस्य मौजूद थे।
About Author
You may also like
धर्मेंद्र प्रधान का इस्तीफा—मोदी सरकार की रणनीति में बड़ा बदलाव या मजबूरी? पढ़ें 5 बड़े कारण
उदयपुर के मौलाना फैजान रज़ा का मिस्र की प्रसिद्ध जामे अल-अज़हर यूनिवर्सिटी में चयन; पलटन मस्जिद में हुआ भव्य इस्तक़बाल
हिंदुस्तान जिंक का पहली तिमाही में रिकॉर्ड प्रदर्शन : शुद्ध लाभ 145 प्रतिशत बढ़कर 5,469 करोड़ हुआ
1160 किमी की 43 दिवसीय पैदल केदारनाथ यात्रा पूरी करने पर चार युवाओं का सम्मान; Helping Youth Sansthan ने की पहल
फीफा वर्ल्डकप में उभरे सितारे स्पैनिश फुटबॉलर लैमीन यमाल…दर्दभरी कहानी
