अनियमितता करने वाले ठेकेदार और अधिकारियों को दिया कड़ा संदेश

राजसमंद। सांसद दीया कुमारी ने केंद्र सरकार की कृष्णा सर्किट योजना के अंर्तगत नाथद्वारा में चल रहे विकास कार्यों का अवलोकन किया।
सांसद ने प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के कुशल नेतृत्व में भाजपा सरकार के सेवा, सुशासन और गरीब कल्याण के सफलतम 9 वर्ष पूर्ण होने के सुअवसर पर चलाए जा रहे विकास तीर्थ कार्यक्रम के अन्तर्गत आज केंद्र सरकार की कृष्णा सर्किट योजना के तहत श्रीनाथजी की नगरी ‘नाथद्वारा’ में 28.50 करोड़ की राशि से निर्मित किए जा रहे पर्यटक व्याख्या सह सांस्कृतिक केंद्र, कृष्णा सर्किल एवं सौन्दर्यीकरण कार्यों का निरीक्षण किया।

क्षेत्र वासियों और समाचार पत्रों के माध्यम से कृष्णा सर्किट योजना के कार्यों में मिल रही अनियमितता की खबरों पर स्वतः संज्ञान लेते हुए सांसद दीया कुमारी ने संबंधित अधिकारियों को गुणवत्तापूर्ण कार्य करने के उचित दिशा-निर्देश दिए। उन्होंने कहा की भ्रष्टाचार और नियम विरुद्ध कार्य करने वाले ठेकेदार और अधिकारियों के खिलाफ कानूनी कार्यवाही हेतु सरकार से अनुशंसा की जाएगी।
About Author
You may also like
नारायण सेवा संस्थान ने मेवाड़ी पगड़ी पहनाकर और गुलदस्ता भेंटकर किया उदयपुर महापौर पारस सिंघवी का अभिनंदन
उदयपुर में भाजपा का हमला : चुनाव आयोग के साझा बयान से कांग्रेस के वोट चोरी का नैरेटिव ध्वस्त, संस्थाओं को बदनाम कर रहे राहुल गांधी
प्रेस कॉन्फ्रेंस में घिरे मेयर पारस सिंघवी : 272 भूखंड घोटाले से लेकर टूटी सड़कों पर बेबाकी से दिए जवाब, कहा— बीजेपी-संघ विचारधारा का व्यक्ति बेईमान नहीं हो सकता
प्री-प्रेस कांफ्रेंस न्यूज : उदयपुर नगर निगम के नवनिर्वाचित नेतृत्व की संयुक्त प्रेस वार्ता थोड़ी देर में : शहर के विकास पर क्या है विजन? आपके सवाल हमें भेजिए, हम मांगेंगे जवाब
सिलेंडर की ब्लैक-मार्केटिंग से दो करोड़ की घूस का खेल’: उदयपुर के महाघोटाले का नेक्सस, बिग बुल और हमारी लाचार व्यवस्था
