ये तस्वीरें शिक्षक, पर्यावरण हितैषी महेश शर्मा ने अपने कैमरे में कैद की है










राष्ट्रीय स्वच्छता अभियान : सुरजपोल~~~~~
एक तारीख, ढाई घंटे, एक साथ

इंटेक, प्रदूषण नियंत्रण मंडल,स्मार्ट सिटी, निगम एक साथ’
°°°°°°°°°°°°°°°°°°°°°°°°°
उदयपुर। राष्ट्रीय स्वच्छता अभियान के तहत इंटेक, उदयपुर स्कंध की ओर से राज्य प्रदूषण नियंत्रण मंडल के साथ मिल कर शहर के ऐतिहासिक दरवाजे : सूरजपोल पोल परिसर में स्थित गार्डन को ढाई घंटे में निखार दिया। हालांकि कार्यक्रम एक घंटे का ही निर्देशित था किंतु हालही में स्मार्ट सिटी द्वारा 78 लाख रुपए खर्च कर निखारे गए सूरज पोल पर कचरे तथा दर्जनों शराब की बोतले हटाना जरूरी था।
आस पास के लोगों ने बताया की यह ऐतिहासिक धरोहर नशेड़ियों का अड्डा बन गया है
उक्त आयोजन में सफाई अभियान संयोजक प्रो. महेश शर्मा, सतीश श्रीमाली , प्रो.विनोद अग्रवाल, संजीव भारद्वाज, सह संयोजक गौरव सिंघवी तथा इंटेक संयोजक प्रो. ललित पांडेय तथा नगर परिषद् पार्षद जयश्री असनानी ने भाग लिया। इस कार्यक्रम में नगर परिषद् , राजस्थान प्रदूषण नियंत्रण मंडल व स्मार्ट सिटी का सहयोग रहा । क्षितिज, उदित और आकाश सोनी के सक्रिय सहयोग से लगभग ढाई घंटे से अधिक समय तक सफाई अभियान संचालित कर सूरज पोल परिसर सहित गार्डन से भारी मात्रा में जमा कचरा हटाया गया। कचरे का अप्रत्याशित रूप से जमा ढेर देख कर सफाई दल अचंभित था कि नगर के मध्य में एक प्रमुख चौराहे पर गंदगी का साम्राज्य इस प्रकार से भी जमा हो सकता है।
जिस शहर ने दुनियां को आज से पॉच हजार वर्ष पूर्व पहली नगरीय सभ्यता प्रदान की जिसकी दूषित जलनिकासी की तकनीकी उच्चता आज भी विस्मृत करती है| वहां घरों के सेप्टिक टैंक से निकला मलजल झीलों तथा नदी से शहर के लोगों की रसोई घर में पहुंचता है हमारी सभ्यता पर प्रश्न चिन्ह लगाता है।
About Author
You may also like
ASIRAJ 2026 में डॉ. मोहित बड़गुर्जर ने बढ़ाया उदयपुर का मान : लेप्रोस्कोपिक व लेज़र सर्जरी की आधुनिक तकनीकों का किया प्रदर्शन
महापौर पारस सिंघवी के जन्मदिन पर शक्ति प्रदर्शन और सेवा का संगम: 211 यूनिट रक्तदान, 91 किलो लड्डू का भोग; देवदर्शन से लेकर सॉलिटेयर गार्डन तक उमड़ा सियासी हुजूम
बर्थ डे पार्टी के पर्दे के पीछे की कहानी : जब सालगिरह के मंच पर बंधी समानांतर सियासत की पटकथा
कुर्सी सरकारी, तेवर सियासी : जब एक कर्मचारी नेता की सालगिरह पर शहर के हुक्मरानों ने दी बधाई
दिवाली की वो रात…अफसरों की अदाएं अपनी जगह, पर चौराहों पर खड़े उन जवानों के पसीने को सलाम करना जरूरी है
