
लतीफ
उदयपुर। शहरवासियों के लिए एक बड़ी खुशखबरी है। उदयपुर और चंडीगढ़ के बीच नई द्विसाप्ताहिक सुपरफास्ट एक्सप्रेस ट्रेन सेवा शुरू होने जा रही है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 25 सितंबर को बांसवाड़ा दौरे के दौरान इसका वर्चुअल उद्घाटन करेंगे। उद्घाटन के दिन विशेष ट्रेन चलाए जाने के बाद, इस रेलसेवा का नियमित संचालन 27 सितंबर से शुरू होगा।
नई ट्रेन सेवा के अनुसार, उदयपुर से ट्रेन हर बुधवार और शनिवार को शाम 4.05 बजे रवाना होगी और अगले दिन सुबह 9.50 बजे चंडीगढ़ पहुंचेगी। ट्रेन में कुल 22 डिब्बे होंगे, जिनमें 2 सैकण्ड एसी, 6 थर्ड एसी, 2 थर्ड एसी इकोनोमी, 6 द्वितीय शयनयान, 4 सामान्य श्रेणी, 1 पॉवरकार और 1 गार्ड डिब्बा शामिल हैं। इस दूरी को ट्रेन लगभग 17 घंटे 45 मिनट में तय करेगी।
चंडीगढ़ से ट्रेन का प्रस्थान :
चंडीगढ़ से यह ट्रेन हर गुरुवार और रविवार को दोपहर 11.20 बजे रवाना होगी और अगले दिन सुबह 5.25 बजे उदयपुर पहुंचेगी।
उत्तर पश्चिम रेलवे के मुख्य जनसंपर्क अधिकारी शशि किरण के अनुसार :
गाड़ी संख्या 20989: उदयपुर सिटी-चंडीगढ़ द्विसाप्ताहिक सुपरफास्ट एक्सप्रेस, उदयपुर से बुधवार और शनिवार को 16.05 बजे रवाना होकर जयपुर स्टेशन पर 23.00 बजे पहुंची और 23.10 बजे प्रस्थान करके अगले दिन 09.50 बजे चंडीगढ़ पहुंचेगी।
गाड़ी संख्या 20990 : चंडीगढ़-उदयपुर सिटी द्विसाप्ताहिक सुपरफास्ट एक्सप्रेस, चंडीगढ़ से गुरुवार और रविवार को 11.20 बजे रवाना होकर जयपुर स्टेशन पर 21.15 बजे पहुंची और 21.25 बजे प्रस्थान करके अगले दिन 05.25 बजे उदयपुर पहुंचेगी।
मुख्य स्टेशनों पर ठहराव :
राणाप्रतापनगर, मावली, कपासन, चंदेरिया, भीलवाड़ा, बिजयनगर, अजमेर, किशनगढ़, फुलेरा, जयपुर, गांधीनगर जयपुर, दौसा, बांदीकुई, राजगढ़, अलवर, रेवाड़ी, झज्जर, रोहतक, जींद, नरवाना, कैथल, कुरुक्षेत्र और अम्बाला कैंट।
इस नई ट्रेन सेवा के शुरू होने से उदयपुर और चंडीगढ़ के बीच यात्रा अब और सुविधाजनक और तेज़ होगी।
About Author
You may also like
अल्फ़ाज़ की शमा से रौशन हुई झीलों की नगरी : एम. इसहाक फ़ौजदार ‘मानव’ की पांच बेशक़ीमती किताबों का रस्म-ए-इजरा, इल्म-ओ-अदब की महफ़िल में गूंजी मुताले की सदा
अवैध ठेला संचालकों के खिलाफ अभियान : नगर निगम पहले हाथ बढ़ाकर व्यवस्था दे, अनुज्ञा पत्र बांटे, फिर चलाए चाबुक
गीतांजलि हॉस्पिटल उदयपुर में जटिल सर्जरी का सफल प्रदर्शन: पित्त की मुख्य नली में गंभीर चोट के दो मरीजों को मिला नया जीवन; डॉ. हेमंत जैन ने की दुर्लभ रिकंस्ट्रक्टिव सर्जरी
ASIRAJ 2026 में डॉ. मोहित बड़गुर्जर ने बढ़ाया उदयपुर का मान : लेप्रोस्कोपिक व लेज़र सर्जरी की आधुनिक तकनीकों का किया प्रदर्शन
महापौर पारस सिंघवी के जन्मदिन पर शक्ति प्रदर्शन और सेवा का संगम: 211 यूनिट रक्तदान, 91 किलो लड्डू का भोग; देवदर्शन से लेकर सॉलिटेयर गार्डन तक उमड़ा सियासी हुजूम
