
उदयपुर। उदयपुर के 15 खिलाड़ियों ने अपनी प्रतिभा का लोहा मनवाते हुए 13वीं राष्ट्रीय पेनकेक सिलाट चैम्पियनशिप 2025 के लिए जगह बनाई है। यह प्रतियोगिता 25 से 29 सितम्बर तक कर्नाटक के कोप्पल में आयोजित होगी, जिसमें प्री-टीन, सब-जूनियर और जूनियर वर्ग के खिलाड़ी अपनी चुनौती पेश करेंगे। राजस्थान टीम में शामिल उदयपुर के इन 15 खिलाड़ियों में 8 बालिकाएँ और 7 बालक चयनित हुए हैं।
उदयपुर पेनकेक सिलाट एसोसिशन के मुख्य सचिव हरीश कुमार सांवरिया ने बताया की राजस्थान टीम में शामिल उदयपुर के इन 15 खिलाड़ियों में 8 बालिकाएं और 7 बालक हैं।
उन्होंने बताया कि चैम्पियनशीप के लिये बालिकाओं में सनाया जैन,आराध्या चैधरी, प्रिया सुहालका, कुवीरा व्यास, धनीषा जैन, भव्या हंडेरिया, प्रांशी प्रजापत, हर्षिता चैधरी,बालकों में दिव्यांश शर्मा,लेखाश कावड़िया, प्रगन्य श्रीवास्तव, वरद पाटिल, नक्षत्र दाधीच, जाग्रत अग्रवाल, भावीन अनेजा का चयन किया गया।
इन खिलाड़ियों के चयन पर खेलप्रेमियों और अभिभावकों ने प्रसन्नता व्यक्त की है और प्रतियोगिता में उनके उत्कृष्ट प्रदर्शन की शुभकामनाएँ दी हैं।
About Author
You may also like
उदयपुर नगर निगम चुनाव विश्लेषण : भाजपा की बंपर सीटों के पीछे का गणित, कांग्रेस की भीतरघात और शहरी इलाकों में पिछड़ने का सच
छह लाख श्रद्धालुओं ने किया गिरि प्रदक्षिणा का संकल्प, नारियल से पट गया थोलि पवंचा
अहमदाबाद में पकड़ी गई हाइब्रिड मारिजुआना की खेप के तार उदयपुर से जुड़े, गुजरात पुलिस की रडार पर राजस्थान का नेटवर्क
ब्रेकिंग न्यूज : उदयपुर में भारत पहली बार करेगा वैश्विक लक्ज़री वेडिंग महाकुंभ की मेजबानी, दुनिया भर से जुटेंगे शीर्ष वेडिंग प्लानर्स और विशेषज्ञ
नारायण सेवा संस्थान ने मेवाड़ी पगड़ी पहनाकर और गुलदस्ता भेंटकर किया उदयपुर महापौर पारस सिंघवी का अभिनंदन
