
उदयपुर। राजस्थान कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष गोविंद सिंह डोटासरा के जन्मदिन को शहर जिला कांग्रेस कमेटी (बी ब्लॉक) ने उदयपुर में सेवा और सामाजिक कार्यों के रूप में मनाया। यह कार्यक्रम प्रदेश सचिव एवं उदयपुर प्रभारी डिम्पल कंवर राठौड़ के नेतृत्व और बी ब्लॉक अध्यक्ष अजय सिंह की अध्यक्षता में आयोजित हुआ।
बी ब्लॉक संगठन महामंत्री सूर्य प्रकाश उपाध्याय ने बताया कि डोटासरा के जन्मदिन को कार्यकर्ताओं ने ‘सेवा दिवस’ के रूप में चार चरणों में मनाया।
सुबह 9 बजे बोहरा गणेश मंदिर में मंडल अध्यक्ष सत्यनारायण टांक, महामंत्री दिनेश पालीवाल और अन्य कार्यकर्ताओं ने 21 किलो मोदक का भोग अर्पित कर प्रदेश अध्यक्ष की दीर्घायु एवं स्वस्थ जीवन की कामना की। इसके बाद श्रद्धालुओं को प्रसाद वितरित किया गया।

11 बजे चित्रकूट नगर स्थित ‘प्रयास संस्थान’ में मंदबुद्धि बच्चों के साथ जन्मदिन मनाया गया। युवा नेता दिनेश डांगी और देवेंद्र सिंह राठौड़ के नेतृत्व में हुए इस कार्यक्रम में बच्चों से केक कटवाया गया और उन्हें अल्पाहार कराया गया।
दोपहर 1 बजे पन्नाधाय मंडल के कार्यकर्ताओं ने परशुराम चौराहा स्थित ‘अपना घर गौशाला’ में बीमार गायों को 100 किलो हरी घास और गुड़ खिलाकर प्रदेश अध्यक्ष के उत्तम स्वास्थ्य की कामना की।
दोपहर 3 बजे सुखाडिया मंडल के पदाधिकारियों ने हिरण मंगरी स्थित सेटेलाइट हॉस्पिटल में भर्ती रोगियों और उनके परिजनों को 101 किलो फल वितरित किए।
इन सभी कार्यक्रमों में उदयपुर प्रभारी डिम्पल कुंवर राठौड़, बी ब्लॉक अध्यक्ष अजय सिंह, वरिष्ठ नेता डॉ. राव कल्याण सिंह, पंकज शर्मा, हरीश शर्मा, भरत आमेटा, गोविंद सक्सेना, गौरव प्रताप सिंह, हर्षित सोनी, विनोद जैन, अमित सुहालका, महेश धन्नावत, श्याम सुंदर, कालू गुर्जर सहित कांग्रेस के अनेक कार्यकर्ता और पदाधिकारी उपस्थित रहे।
About Author
You may also like
वार्ड-33 के प्रत्याशी जतिन श्रीमाली की कलम से
वार्ड 72 में निकली नरेश वैष्णव की पदयात्रा : भाजपा प्रत्याशी ने लिया बुजुर्गों का आशीर्वाद, विकास को बताया सर्वोच्च प्राथमिकता
उदयपुर नगर निगम चुनाव-वार्ड 75 : अरावली की धूप, 36 कौम का आंगन और 14 बरस का वनवास
उदयपुर निकाय चुनाव : वार्ड 6 में पूर्व पार्षद दिनेश गुप्ता की साख ही बनेगी भाजपा की ढाल, मुकाबले में दलपत सोनी के लिए साबित होंगे तुरुप का इक्का
वार्ड 45 में जनसंवाद : बीजेपी प्रत्याशी दिनेश भट्ट ने मोहल्लों में नापी धरातल की नब्ज, वंचितों के हक और समग्र विकास का रखा विजन
