Editor’s comment : राहुल गांधी को मोदी सरनेम मानहानि मामले में सुप्रीम कोर्ट से राहत मिलने से देशभर में कांग्रेस में उत्साह दिखाई दिया। उदयपुर में भी कांग्रेस शहर जिला टीम ने आतिशबाजी की। वो सभी चेहरे एक साथ दिखाई दिए जी अलग अलग कार्यक्रम यानी पुण्य व जन्मतिथि, एयरपोर्ट पर स्वागत के दौरान दिखाई देते हैं। यह अच्छा संकेत है, लेकिन इन नेताओं या कार्यकर्ताओं के साथ जब तक नए लोग दिखाई नहीं देंगे, तब तक कांग्रेस को फायदा होना मुश्किल है। कांग्रेस को अभी yuth जोड़ना होगा।
उदयपुर। सुप्रीम कोर्ट द्वारा कांग्रेस पार्टी के नेता राहुल गांधी को राहत देने पर उदयपुर शहर जिला कांग्रेस कमेटी द्वारा शुक्रवार को अध्यक्ष फतह सिंह राठौड़ के नेतृत्व में सूरजपोल चौराहे पर भव्य आतिशबाजी की गई।

इस मौके पर कार्यकर्ताओं और पदाधिकारियों में जबरदस्त उत्साह का माहौल था कार्यकर्ताओं ने राहुल तुम संघर्ष करो हम तुम्हारे साथ हैं अभी तो यह अंगड़ाई है आगे और लड़ाई है राहुल गांधी जिंदाबाद कांग्रेस पार्टी जिंदाबाद के नारे लगाते हुए भव्य आतिशबाजी की।

इस अवसर पर उपस्थित कांग्रेस जनों को संबोधित करते हुए अध्यक्ष राठौड़ ने कहा कि यह असत्य पर सत्य की विजय है। सुप्रीम कोर्ट द्वारा दिए गए निर्णय से देश की न्याय पालिका में जनता का विश्वास मजबूत हुआ है देश की जनता सारे प्रकरण को देख रही है आने वाले समय में देश में पुनः कांग्रेस पार्टी का राज होगा।

राहुल वरिष्ठ कांग्रेस नेता सुरेश श्रीमाली, सलूंबर की पूर्व विधायक और सराडा प्रधान श्रीमती बसंती देवी, ए ब्लॉक अध्यक्ष सोमेश्वर मीणा, बी ब्लॉक अध्यक्ष अजय सिंह, राजीव सुवालका, दिनेश दवे, कौशल नागदा, मोहसिन खान, पंकज पालीवाल, राजेश जैन, प्रशांत श्रीमाली, हिदायतुल्लाह, रवि तरवाड़ी, शहनाज़ अयूब, युवक कांग्रेस अध्यक्ष हर्षवर्धन सिंह केलावत, महिला कांग्रेस अध्यक्ष नजमा मेवाफरोश, सेवादल अध्यक्ष शैलेंद्र औदीच्य, सुनील रोजर्स, जगदीश कुमावत, चंदा सुवालका, मधु सालवी, द्रौपदी सालवी, मुजफ्फर हुसैन, डॉ. पीआर व्यास, शिवराज सिंह धाबाई, शिव शंकर मेनारिया, शिव शंकर साहू, संजय सोनी, हितेश सिंह, सारिका सिंह, केके शर्मा, दीपक सुखाड़िया, दीपक चौधरी, दीपक व्यास, सुधीर जोशी, राहुल, व्यास गिरधारी लाल शर्मा रियाज हुसैन मोहम्मद अयूब, सुंदर वसीटा, जयप्रकाश निमावत, विनोद पानेरी सहित सैकड़ों कार्यकर्ता उपस्थित थे।
About Author
You may also like
सर्द हवाओं में पिघलते सुर : रेपरिया बालम और फकीरा खान के नगमों से महकी उदयपुर की शाम, आज पलक मुच्छल की आवाज़ पर झूमेगा शहर
उदयपुर में 13वां इंडिया CSR एवं ESG समिट : सेवा और पूंजी के तालमेल से बदलेगी दिव्यांगों की जिंदगी, केंद्रीय मंत्री ने की शिरकत
उदयपुर के गीतांजलि हॉस्पिटल से एक सबक : तकनीक, विशेषज्ञता और 80 साल की उम्र में मिली नई ज़िंदगी
मोहम्मद उमर अशरफी बने कांग्रेस अल्पसंख्यक विभाग के प्रदेश सचिव : सामाजिक सरोकारों और जनसेवा का मिला प्रतिफल
माटी की महक, सुरों की सरगम और रोशनी का समंदर : उदयपुर के दिल में धड़का पारम्परिक दीपावली मेला
