जयपुर। राज्य सरकार ने कैबिनेट की मीटिंग में 19 नए जिलों के नोटिफिकेशन को मंजूरी दे दी। प्रदेश में अब तक 33 जिले थे जो बढ़कर 50 हो गए हैं। जयपुर व जोधपुर को भी दो हिस्सों में बांटकर दो-दो जिले बना दिए गए हैं। इस प्रकार 19 नए जिले हो गए हैं। अब इन जिलों में कलेक्टर व एसपी लगाने का काम शुरू होगा।
सरकार ने बजट घोषणा के बाद नए जिलों में आईएएस और आईपीएस अफसरों को बतौर विशेष अधिकारी लगाया था। नए जिलों की अधिसूचना जारी करते ही उनका पद कलेक्टर और एसपी हो जाएगा। इन नए जिलों में अब जिला स्तरीय कार्यालय खुलने शुरू हो जाएंगे।
राजस्व मंत्री बोले- और भी बनेंगे नए जिले
राजस्व मंत्री रामलाल जाट ने कहा-सीएम ने इतिहास रचा है। मेरी मांग है कि आगे और भी जिले बनें। कुछ छोटे जिले भी बनाए जाएं। कई जगहों से जिलों की और मांग आ रही है। बीजेपी के लोग भी जिलों की मांग कर रहे हैं।
सभी प्रभारी मंत्री नए जिलों का उद्घाटन करेंगे
सीएम अशोक गहलोत ने कहा कि 7 अगस्त को सभी नए जिलों का उद्घाटन होगा। प्रभारी मंत्री नए जिलों का उद्घाटन करेंगे।
दूदू सबसे छोटा, जैसलमेर सबसे बड़ा जिला
राजस्थान में अब दूदू सबसे छोटा जिला होगा। दूदू जिले में एक ही विधानसभा क्षेत्र रहेगा। क्षेत्रफल के हिसाब से जैसलमेर अभी भी सबसे बड़ा जिला रहेगा।
About Author
You may also like
उदयपुर नगर निगम : 23 पार्षदों की बाड़ेबंदी के पीछे फतेहसिंह-पूनम कुंवर का सियासी चक्रव्यूह, 53 वाली भाजपा के खिलाफ कांग्रेस की अदृश्य सेंधमारी की इनसाइड स्टोरी
लोकतंत्र का चीरहरण : सत्ता की हनक, पुलिस की लाठी और बिकाऊ राजनीति का तांडव
उदयपुर नगर निगम : पांचवीं बार पार्षद चुने गए पारस सिंघवी के सिर सजेगा उदयपुर मेयर का ताज, डिप्टी से सीधे महापौर की मुराद पूरी
उदयपुर नगर निगम महापौर चुनाव का कार्यक्रम घोषित, 16 सितंबर से शुरू होंगे नामांकन
उदयपुर कांग्रेस में पर्दे के पीछे की नूराकुश्ती : जब सिपहसालार ही जंग के मैदान से भाग खड़े हों
