कुल 14 प्रकरण दर्ज, 1101850 रुपये की शास्ती लगाई
उदयपुर। राजस्थान सरकार के मुख्य सचिव के आदेशों की पालना में जिला कलक्टर द्वारा अवैध खनन, निर्गमन, भण्डारण की रोकथाम के लिए गठित एसआईटी टीम की ओर से लगातार कार्यवाही की जा रही है।

सोमवार को हुई कार्यवाही में अवैध खनन, निर्गमन व भण्डारण के कुल 14 प्रकरण दर्ज कर अवैध खनन की शास्ती राशि 11 लाख 01 हजार 850 रुपये आरोपित की गई व 4 प्रकरणो में फॉरेस्ट एक्ट के तहत एफआईआर दर्ज की गई एवं परिवहन विभाग द्वारा 82 हजार 500 रुपये की पेनाल्टी आरोपित की गई।
जिला कलक्टर अरविंद कुमार पोसवाल व पुलिस अधीक्षक भुवन भूषण यादव के निर्देशों की पालना में अतिरिक्त निदेशक खान महेश माथुर, अधीक्षण खनि अभियन्ता एन.के. बैरवा, अधीक्षण खनि अभियन्ता सतर्कता एन.एस. शक्तावत व खनि अभियन्ता उदयपुर पिंकराव सिंह के नेतृत्व में एसआईटी टीम द्वारा कार्यवाही की गई।
कार्यवाही के दौरान पुलिस थाना प्रतापनगर में 1 डम्पर व 3 ट्रेक्टर ट्रॉली अवैध खनिज बजरी व 1 डम्पर अवैध खनिज मेसेनरी स्टोन को जब्त, पुलिस थाना गोगुन्दा में 2 ट्रैक्टर ट्रॉली खनिज मेसेनरी स्टोन,, पुलिस थाना फतहनगर में 1 डम्पर खनिज एमसेण्ड तथा तहसील सराडा में खनिज बजरी के अवैध स्टॉक के 2 प्रकरण लगभग 220 मै.टन जब्त किये गये और वन विभाग द्वारा 4 ट्रेक्टर ट्रॉली खनिज मेसेनरीस्टोन के जब्त कर फॉरेस्ट एक्ट 1980 के तहत एफआईआर दर्ज कराई गई।
About Author
You may also like
उदयपुर होटल एसोसिएशन के नए अध्यक्ष बने राजेश अग्रवाल, नाइट टूरिज्म को बढ़ावा देना होगी पहली प्राथमिकता
महिला समृद्धि बैंक ने 32वें स्थापना दिवस पर एक पेड़ मां के नाम अभियान के साथ किया ‘हरियालो राजस्थान’ का आगाज़
अंतरराष्ट्रीय स्तर पर चमकेगा उदयपुर का नाम : इटली की अंतरराष्ट्रीय प्रदर्शनी में प्रदर्शित होगा दिनेश कोठारी का फोटोग्राफ
नाइट रन 2.0, सेफ वुमन, सेफ उदयपुर थीम पर 13 जून को दौड़ेंगी 300 से अधिक महिलाएं, महिला सुरक्षा और सशक्तिकरण का संदेश देंगी
उदयपुर की झीलों को बचाने के लिए राजस्थान हाई कोर्ट सख्त : प्रदूषण और अतिक्रमण की खबरों पर कोर्ट ने लिया स्वतः संज्ञान
