
उदयपुर। भारत के प्रसिद्ध श्रीमद् भागवत कथा वाचक महाराज पुंडरीक गोस्वामी ने बुधवार को मेवाड़ के पूर्व राजपरिवार के सदस्य डॉ. लक्ष्यराज सिंह मेवाड़ से सिटी पैलेस में शिष्टाचार भेंट की।
कथा वाचक पुंडरीक गोस्वामी ने डॉ. लक्ष्यराज सिंह मेवाड़ के समक्ष श्रीमद् भागवत कथा के विभिन्न पहलुओं के महत्व को वर्तमान परिपेक्ष्य में प्रतिपादित किया। डॉ. लक्ष्यराज सिंह ने पुंडरीक गोस्वामी से कहा कि मेवाड़ राजघराना पिछले करीब 1500 साल से सनातन धर्म और संस्कृति के संरक्षण-संवर्धन के लिए कार्य करता आ रहा है और आगे भी करता रहेगा।
मेवाड़ प्राचीनकाल से संतों-महंतों-कथा मर्मज्ञों का सम्मान करता आ रहा है, जो गौरव की बात है। कथा मर्मज्ञ पुंडरीक ने डॉ. लक्ष्यराज सिंह को श्रीधाम वृंदावन पधारने का आमंत्रण दिया, जिसे मेवाड़ ने सहर्ष स्वीकार किया।
About Author
You may also like
आधी आबादी की सुरक्षा का नया सवेरा : उदयपुर पुलिस की अनूठी पहल ‘महिला सुरक्षा संकल्प अभियान’, रंगमंच पर हुआ शक्ति का सम्मान
विरासत बनाम तुगलकी फरमान : क्या पाबंदियों के बोझ तले दम तोड़ देगा उदयपुर का ऐतिहासिक गुलाबबाग?
डीपीएस स्कूल के पास पसरा गंदगी का साम्राज्य : 500 मीटर के दायरे में 25 से ज्यादा कचरा पॉइंट, बेजुबान जानवर गंदगी खाने को मजबूर
मध्य पूर्व में महायुद्ध फिर युद्ध की आहट: सीजफायर के बावजूद ईरान पर अमेरिका की भीषण एयरस्ट्राइक, 80 से ज्यादा ठिकाने तबाह, तेहरान नेजवाबी कार्रवाई की धमकी
स्कूली बच्चों को सिखाए गए आपदा प्रबंधन के गुर, NDRF की टीम ने दी विशेष ट्रेनिंग
