
उदयपुर। उदयपुर की फतहसागर झील में एक युवक चलती बोट से छलांग लगाकर सुसाइड कर लेता है। सवाल ये है कि वो कौन था? कहां से आया था? और सबसे बड़ा सवाल–उसने ये कदम क्यों उठाया?
चलती बोट में बैठकर लाइफ जैकेट पहनना तो समझ आता है, लेकिन फिर उसे खोलकर खुद को झील के हवाले कर देना… ये कौन-सी स्क्रिप्ट का हिस्सा था? क्या उसने कोई आखिरी नोट छोड़ा? क्या किसी को कॉल किया? या फिर ये बस एक आवेग था, जिसे किसी ने नहीं भांपा?
बोट में बैठे टूरिस्ट देखते रह गए, लेकिन क्या किसी ने उससे दो शब्द बात करने की कोशिश की थी? कोई संकेत मिले? क्या हमारे समाज में अवसाद और मानसिक स्वास्थ्य को लेकर इतनी ही संवेदनहीनता है कि जब कोई मदद मांगता है, तो हम सिर्फ तमाशबीन बने रहते हैं?
पुलिस, सिविल डिफेंस टीम दो घंटे तक तलाशती रही, लेकिन युवक का कुछ अता-पता नहीं। पर सवाल तो ये है कि अगर ये एक आम आदमी नहीं, कोई रसूखदार शख्स होता, तो क्या तब भी सर्च ऑपरेशन अगले दिन सुबह तक टलता?
शहर की सबसे खूबसूरत झील के पानी में छुपे इस राज़ का जवाब कब मिलेगा? और सबसे अहम – क्या इस युवक की पहचान उजागर होगी, या वो हमेशा के लिए फतहसागर की लहरों में खो जाएगा?
About Author
You may also like
आधी आबादी की सुरक्षा का नया सवेरा : उदयपुर पुलिस की अनूठी पहल ‘महिला सुरक्षा संकल्प अभियान’, रंगमंच पर हुआ शक्ति का सम्मान
विरासत बनाम तुगलकी फरमान : क्या पाबंदियों के बोझ तले दम तोड़ देगा उदयपुर का ऐतिहासिक गुलाबबाग?
डीपीएस स्कूल के पास पसरा गंदगी का साम्राज्य : 500 मीटर के दायरे में 25 से ज्यादा कचरा पॉइंट, बेजुबान जानवर गंदगी खाने को मजबूर
मध्य पूर्व में महायुद्ध फिर युद्ध की आहट: सीजफायर के बावजूद ईरान पर अमेरिका की भीषण एयरस्ट्राइक, 80 से ज्यादा ठिकाने तबाह, तेहरान नेजवाबी कार्रवाई की धमकी
स्कूली बच्चों को सिखाए गए आपदा प्रबंधन के गुर, NDRF की टीम ने दी विशेष ट्रेनिंग
