
उदयपुर। प्रताप गौरव केन्द्र उदयपुर में 26 जनवरी से 28 जनवरी तक दर्शन शुल्क में छूट रहेगी। शाम को होने वाले वाटर लेजर शो में भी शुल्क में छूट रहेगी।
प्रताप गौरव केन्द्र के निदेशक अनुराग सक्सेना ने बताया कि देश के 75वें गणतंत्र दिवस के उपलक्ष्य में वीर शिरोमणि महाराणा प्रताप समिति ने शुल्क में छूट प्रदान करने का निर्णय किया है।
गौरव केन्द्र के दर्शन 50 रुपये में किए जा सकेंगे। साथ ही शाम को वीर शिरोमणि महाराणा प्रताप और मेवाड़ की शौर्य गाथा पर आधारित राजस्थान के अपने आप में पहले वाटर लेजर शो ‘मेवाड़ की शौर्य गाथा’ का शुल्क भी तीनों दिन तक 50 रुपये रहेगा।
सर्दियों के मद्देनजर फिलहाल शाम को एक ही शो हो रहा है। यह शाम 7.30 बजे होता है।
About Author
You may also like
सपनों को निगल गई अंधाधुंध रफ्तार : उदयपुर हाईवे पर दर्दनाक हादसा, पेसिफिक मेडिकल कॉलेज के 2 भावी डॉक्टरों की मौत, 2 जिंदगी और मौत से जूझ रहे
महफ़िल में जिनका ज़िक्र नहीं, वो ही चराग़ जलते रहे…बीजेपी में वो चराग कौन हैं पढ़िए हबीब की रिपोर्ट
कुमावत समाज का अनंत चतुर्दशी सामूहिक उद्यापन : 40 जोड़ों ने 14 पंडितों के सान्निध्य में किया पूजन-हवन
उदयपुर में शनिवार को 5 घंटे बंद रहेगी बिजली : नाकोड़ा नगर और सौभाग्य नगर समेत 25 से अधिक कॉलोनियों में गुल रहेगी बत्ती
लोकतंत्र को तबाह करने वाले बख्शे नहीं जाएंगे, ज्ञानेश कुमार सरकारी गवाह बनें : इंडियन एक्सप्रेस की रिपोर्ट के बाद राहुल गांधी का तीखा हमला
