उदयपुर। हिंदुस्तान स्काउट्स एंड गाइड्स राजस्थान राज्य संभाग मुख्यालय उदयपुर के तत्वावधान में महावीर जैन संस्थान विद्यालय कीर की चौकी (भींडर) में आयोजित प्रशिक्षण शिविर के चौथे दिन मंगलवार को स्काउटिंग की विभिन्न विधाओं का प्रशिक्षण दिया गया।
शिविर संचालक एवं राज्य प्रशिक्षण आयुक्त प्रदीप मेघवाल ने बताया कि प्रशिक्षण के दौरान स्काउटिंग परंपरा के अनुसार टेंट में रहना, खाना बनाना, मिट्टी से चूल्हा बनाना, मिट्टी के बर्तन बनाना, मिट्टी के बर्तनों का जीवन में उपयोग और महत्व बताया गया। प्रातःकालीन सत्र मे दौड़, व्यायाम, आसन प्राणायाम एवं मार्च पास्ट का अभ्यास करवाया। उसके बाद ध्वज शिष्टाचार, बायां हाथ मिलाना, सेल्यूट करना, खोज के चिन्ह का उपयोग सिखाया। शिशु चेतना, कब बुलबुल स्काउट मास्टर, रोवर रेंजर के आदर्श वाक्य जैसे मुस्कुराते रहो, तैयार रहो, कोशिश करो, सेवा करो के नारों के साथ प्रगतिशील प्रशिक्षण दिया।
संभाग सचिव मदन लाल वर्मा एवं संभागीय आयुक्त जनसंपर्क गोपाल मेहता ने शिविर स्थल पहुंचकर वहां ले आउट निरीक्षण और ध्वजारोहण किया। दोनों ने प्रतिभागियों को शिविर के दौरान स्काउटिंग में सीखी विभिन्न विधाओं को जीवन में अपनाकर जीवन में नई ऊंचाइयां प्राप्त करने के लिए प्रेरित किया। सकते है उन्होंने वॉलीबॉल खेल पर अपना सत्र लिया जिसमें खेल मैदान के साथ सामान्य नियमों की जानकारी दी। शिविर में दक्ष प्रशिक्षक अनुराधा सोलंकी, शिवराज प्रजापत एवं कमल यादव सात दिवसीय शेड्यूल के अनुसार विभिन्न सत्रों में प्रशिक्षण दे रहे हैं।
About Author
You may also like
उदयपुर का बढ़ा मान: भगवान स्वरूप वैष्णव भारतीय क्याकिंग एवं कैनोइंग एसोसिएशन की राष्ट्रीय कार्यकारिणी में शामिल
भारतीय युवा कांग्रेस के राष्ट्रीय नेतृत्व ने राजस्थान की एकमात्र राष्ट्रीय प्रवक्ता डॉ. दिव्यानी कटारा को किया सम्मानित
दिल्ली के इंदिरा भवन से मेवाड़ तक सियासी भूचाल : डॉ. दिव्यानी कटारा ने बिना नाम लिए कांग्रेस के किस महिला विरोधी चेहरे पर साधा निशाना?
गीतांजली डेंटल एंड रिसर्च इंस्टीट्यूट में ‘सृजन–2026’ 13वें यूजी ओरिएंटेशन कार्यक्रम का भव्य आयोजन, ‘व्हाइट कोट सेरेमनी’ के साथ हुई भावी दंत चिकित्सकों की शैक्षणिक यात्रा की शुरुआत
बुजुर्गों के संग बिताए स्नेह और संवाद के पल: सेंट्रल एकेडमी स्कूल के एनसीसी कैडेट्स ने किया तारा संस्थान के राजकीय वृद्धाश्रम का भ्रमण
