उदयपुर : नगर निगम दीपावली मेले में भक्तिमय रंग, झूमे शहरवासी… फोटो जर्नलिस्ट कमल कुमावत के कैमरे से देखिए मेले के रंग

वीडियो देखने के लिए यहां क्लिक करें

उदयपुर। नगर निगम दीपावली मेले के सांस्कृतिक कार्यक्रमों के पांचवें दिन का माहौल पूरी तरह भक्तिमय रहा। लक्खा उर्फ़ लखबीर सिंह और स्वाति मिश्रा की भजन प्रस्तुतियों ने मेले को राम-कृष्ण भक्ति के रंग में रंग दिया।नगर निगम मेला संयोजक दिनेश मंडोवरा ने बताया कि बुधवार को शहर विधायक ताराचंद जैन, वंडर सीमेंट डायरेक्टर परमानंद पाटीदार, निवर्तमान उप महापौर पारस सिंघवी, समाजसेवी गजपाल सिंह, निवर्तमान सांस्कृतिक समिति अध्यक्ष चंद्रकला बोलिया और आयुक्त अभिषेक खन्ना ने मां सरस्वती एवं श्री गणेश की प्रतिमा के सम्मुख दीप प्रज्ज्वलित कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया।नगर निगम आयुक्त अभिषेक खन्ना ने बताया कि शाम भक्ति और शक्ति के नाम रही। स्वाति मिश्रा ने “राम आयेंगे फेम” भजनों से कार्यक्रम की शुरुआत की, जिनमें “राम आयेंगे आयेंगे”, “मंगल भवन अमंगल हारी” और “खाटू वाले श्याम” शामिल थे। इसके बाद लक्खा ने अपनी प्रस्तुति से दर्शकों को मंत्रमुग्ध कर दिया। “बिगड़ी मेरी बना दे”, “दरबार तेरा पहाड़ों में” और “मै खड़ा द्वारे तेरे” जैसे भजनों ने पूरे मेले को भक्तिमय और प्रेममय वातावरण में बदल दिया।दर्शक झूमते हुए भजनों का आनंद लेते रहे। आयुक्त अभिषेक खन्ना ने बताया कि अधिकांश समय दर्शक खड़े होकर नाचते और गाते रहे। लक्खा 50 वर्षों से भजन गा रहे हैं, जबकि स्वाति पिछले 3 वर्षों से सार्वजनिक कार्यक्रमों में भजन प्रस्तुत कर रही हैं। दोनों कलाकारों ने भजनों में रीमिक्स और अन्य आधुनिक प्रयोगों पर रोक लगाने की जरूरत पर भी जोर दिया।

मेले में झूले और मनोरंजन के साधनों ने भी लोगों को आकर्षित किया। इस बार मेले में चांद तारा, मिकी माउस, नाव, 80 फीट ऊंचा झूला, ऑक्टोपस झूला, ड्रैगन झूला, टोरा टोरा और ब्रेक डांस झूले लगाए गए हैं। शाम ढलते ही इन झूलों में बैठने की कतारें शुरू हो जाती हैं, जो देर रात तक जारी रहती हैं।नगर निगम दीपावली मेले के सांस्कृतिक कार्यक्रमों का समापन गुरुवार को महा आरती के साथ होगा।

मेला 23 अक्टूबर तक जारी रहेगा, जिसमें झूले और दुकानें यथावत रहेंगी। शहरवासी बनारस के गंगा घाट पर होने वाली महा आरती का अनुभव मेले में जाकर कर सकते हैं।

(Visited 101 times, 1 visits today)

About Author

Leave a Reply