
उदयपुर।
उदयपुर के मादड़ी क्षेत्र और उससे जुड़े दर्जनों इलाकों के निवासियों के लिए एक जरूरी खबर है। सोमवार (कल) सुबह आवश्यक रखरखाव कार्य के चलते बिजली आपूर्ति प्रभावित रहेगी। बिजली विभाग द्वारा दी गई जानकारी के अनुसार, 132 केवी मेन बस के आइसोलेटर पर जरूरी मेंटेनेंस कार्य किया जाना है, जिसके लिए 220 केवी जीएसएस मादड़ी पर इमरजेंसी शटडाउन लिया जाएगा।
शटडाउन का समय :
दिन : सोमवार
समय : प्रातः 8:00 बजे से सुबह 10:00 बजे तक (कुल 2 घंटे)
असर : 220 केवी मादड़ी से निकलने वाले सभी 33 केवी फीडरों की विद्युत आपूर्ति इस दौरान पूरी तरह बंद रहेगी।
प्रभावित होने वाले मुख्य इलाके :
इस शटडाउन के कारण उदयपुर के शहर से लेकर ग्रामीण और आवासीय क्षेत्रों के निम्नलिखित इलाके प्रभावित रहेंगे:
प्रमुख सेक्टर्स और कॉलोनियां : सम्पूर्ण सेक्टर 3, 4, 5, 6, सेक्टर 8, पुलिस लाइन, हाउसिंग बोर्ड कॉलोनी, वीणा नगर, बप्पा रावल नगर, आदर्श नगर, न्यू विद्यानगर, श्रीजी नगर, गायत्री नगर, श्रीराम नगर, हनुमान नगर, करणी नगर, विद्या नगर, माली कॉलोनी, आवरीमाता कॉलोनी, आनंद विहार, कान नगर, काशीपुरी, बंजारा बस्ती और मनवा खेड़ा गांव।
प्रमुख मार्ग और चौराहे : जेसी बोस हॉस्टल रोड, सेटेलाइट हॉस्पिटल रोड, रेती स्टैंड, टेकरी, एकलिंगपुरा चौराहा, झामर कोटड़ा रोड और पाराखेत चौराहा।
व्यापारिक एवं ग्रामीण क्षेत्र : कृषि मंडी, सेंट्रल एरिया, पानेरियों की मादड़ी, नोखा, कुम्भा नगर, मनवा खेड़ा, एकलिंगपुरा, कलड़वास, कलडवास गांव, कानपुर खेड़ा, वेसा मगरी (वेशा मगरी), पारा खेत (पाराखेत), केसरपुरा, रानी की बावड़ी, तलावा और वॉटर वर्क्स (सारे माइंस कनेक्शन)।
अपार्टमेंट्स और कॉम्प्लेक्स : चिराग कॉम्प्लेक्स, द्वारिका अपार्टमेंट, त्रिमूर्ति कॉम्प्लेक्स, रामेश्वरम अपार्टमेंट, महादेव अपार्टमेंट, डूंगला हाउस, वैशाली अपार्टमेंट, ए-वन कॉम्प्लेक्स, शुभम कॉम्प्लेक्स, देवकृति अपार्टमेंट, आनंद कॉम्प्लेक्स, अरिहंत विहार, पवन वैली, पार्श्वनाथ नगर, पार्श्वनाथ विला, सर्वोत्तम कॉम्प्लेक्स और जल विहार कॉलोनी।
संस्थान : पुलिस थाना सेक्टर 6, बीएसएनएल कॉलोनी, जीवनरतन स्कूल, जतिन आईटीआई और जोयडा बावजी क्षेत्र।
नोट : बिजली विभाग ने उपभोक्ताओं से अपील की है कि वे सुबह 8 बजे से पहले ही अपने पानी के स्टोरेज और बिजली से जुड़े आवश्यक काम निपटा लें, ताकि शटडाउन के दौरान किसी परेशानी का सामना न करना पड़े। कार्य पूरा होने पर बिजली सप्लाई आवश्यकतानुसार बहाल कर दी जाएगी।
About Author
You may also like
चेतक सर्कल पर गूंजा महाराणा प्रताप का जयघोष, शौर्य, संस्कृति और राष्ट्रभक्ति का दिखा अद्भुत संगम
हिंदुस्तान जिंक में महिला शक्ति की डिजिटल उड़ान : 740 से अधिक महिलाएं संभाल रहीं भारत के सबसे हाई-टेक माइनिंग ऑपरेशन्स, जेंडर डाइवर्सिटी में बनाया रिकॉर्ड
मेवाड़ की प्राचीन परंपरा का निर्वहन : डॉ. लक्ष्यराज सिंह मेवाड़ ने सपरिवार किए भगवान जगन्नाथ रायजी के दर्शन, ओडिशा के डिप्टी सीएम भी रहे मौजूद
खजुराहो-उदयपुर इंटरसिटी एक्सप्रेस में मोबाइल ब्लास्ट की अफवाह से भारी हादसा: पटरी पर उतरे यात्रियों को दूसरी ट्रेन ने कुचला, 4 की दर्दनाक मौत
उदयपुर की सड़कों पर उतरी नारी शक्ति : यशवंत फाउंडेशन की Night Run 2.0 में दौड़ीं 300 महिलाएं, निवृत्ति कुमारी मेवाड़ ने दिखाई हरी झंडी
