एसडीएम मावली के साथ उदयपुर सीरवी समाज ने मनाया भादवी बीज महोत्सव

उदयपुर। सीरवी समाज विकास समिति, उदयपुर ने भादवी बीज महोत्सव को पारंपरिक उत्साह और भक्ति के साथ मनाया। इस अवसर पर समाज की महिलाओं ने मंगल गीत गाए और पारंपरिक नृत्य प्रस्तुत किए। महोत्सव में बच्चों को भी विभिन्न गतिविधियों में भाग लेने के लिए प्रोत्साहित किया गया और उन्हें पुरस्कृत भी किया गया।

शाम को आई माताजी की आरती की गई, जिसके बाद भोग-प्रसादी का वितरण किया गया। समाज के संरक्षक दोलाराम परिहार ने सफल आयोजन और सभी सदस्यों की उपस्थिति के लिए आभार व्यक्त किया।

इस महोत्सव में मावली के एसडीएम रमेश सीरवी सहित बड़ी संख्या में समाज के लोग मौजूद थे।

(Visited 86 times, 1 visits today)

About Author

Leave a Reply