फोटो : कमल कुमावत
उदयपुर। गांधीनगर से अपना नामांकन दाखिल करने के बाद राजस्थान में प्रचार करने आए केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह ने कार्यकर्ताओं में जोश भरने की कोशिश की। पहले चरण के मतदान के बाद अमित शाह के कॉन्फिडेंस में कुछ कमी महसूस की गई।
हालांकि उदयपुर में हुए रोड शो में इस बार अमित शाह प्रसन्न दिखाई दिए। नहीं तो एक बार वे रोड शो को बीच रास्ते हो छोड़ कर चले गए थे। बहरहाल केंद्रीय मंत्री के इस शो में बीजेपी ने कुछ ताकत दिखाने की कोशिश की। वजह साफ है कि इस बार चुनावों में मोदी लहर का असर उतना नहीं है, जितना पिछले चुनावों में था, ऐसा राजनीति के जानकारों का मानना है।
भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ नेता केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह जोधपुर से सीधे उदयपुर पहुंचे जहां से सड़क मार्ग से दिल्ली गेट पहुंच सीधे रथ पर सवार हुए उनके साथ राजस्थान सरकार के मुख्यमंत्री भजनलाल भी रथ पर सवार होकर दिल्ली गेट पर जनता को अभिवादन किया उनका स्वागत स्वीकार किया।
दोनों नेता भारतीय जनता पार्टी को 400 पार सीट के लक्ष्य को पार करने और एक बार फिर मोदी सरकार बनाने की अपील करते रहे।
अमित शाह का काफिला दिल्ली गेट बैंक तिराहा बापू बाजार बापू बाजार सर्कल सूरजपोल होते हुए अपने उद्बोधन के साथ रोड शो संपन्न हुआ।
इस रोड शो में दिल्ली गेट पर भारतीय जनता पार्टी के डॉक्टर अंबेडकर मंडल के कार्यकर्ताओं ने मंडल अध्यक्ष राजेश वैष्णव के सानिध्य में मंच बनाकर केंद्रीय गृहमंत्री का जोश और खरोश से स्वागत किया।
इससे आगे बापू बाजार पार्किंग में स्वर्गीय सुंदर सिंह भंडारी मंडल के कार्यकर्ता जिला उपाध्यक्ष राजकुमार चित्तौड़ा आकाश बागरेचा, राजेंद्र परिहार मांगू सिंह रावत आदि कार्यकर्ताओं के साथ मंच बनाकर केंद्रीय गृहमंत्री का स्वागत किया यहां पर गवरी नृत्य किया गया जिसमें ग्रामीण विधायक फूल सिंह मीणा आदि ने भी भाग लिया। इससे आगे बैंक तिराहे पर भारतीय जनता पार्टी राणा प्रताप मंडल के अध्यक्ष जितेंद्र मारू के सानिध्य में कार्यकर्ताओं ने स्वागत किया। तत्पश्चात मच्छी कट पर पंडित दीनदयाल उपाध्याय के कार्यकर्ताओं ने विभिन्न प्रकार के भजनों संगीत गीत के माध्यम से मंडल अध्यक्ष देवीलाल सालवी के सानिध्य में केंद्रीय गृहमंत्री का स्वागत किया। इससे आगे मध्य बापू बाजार में भारतीय जनता पार्टी डॉक्टर श्यामा प्रसाद मुखर्जी मंडल के अध्यक्ष विजय आहुजा पूर्व उपमहापौर लोकेश द्विवेदी आदि के सानिध्य में कार्यकर्ताओं ने भगवान राम जानकी की झांकी लगाकर दीपक से सुसज्जित आरती की गई।
इससे आगे डॉक्टर श्यामा प्रसाद मुखर्जी सर्किल पर भारतीय जनता पार्टी सरदार पटेल मंडल की ओर से मंडल अध्यक्ष हजारी जैन के सानिध्य में सैकड़ो कार्यकर्ताओं ने केंद्रीय गृहमंत्री का स्वागत किया।
इससे पूर्व भारतीय जनता पार्टी के सांसद प्रत्याशी मन्नालाल रावत, राज्यसभा सांसद चुन्नीलाल गरासिया,भारतीय जनता पार्टी के शहर जिला अध्यक्ष रवींद्र श्रीमाली देहात जिला अध्यक्ष चंद्रगुप्त सिंह चौहान, जिला प्रभारी बंशीलाल खटीक लोकसभा सह प्रभारी महेश शर्मा, लोकसभा संयोजक प्रमोद सामर कार्यक्रम संयोजक पारस सिंघवी , कैबिनेट मंत्री बाबूलाल खराड़ी,विधायक ताराचंद जैन फूल सिंह मीणा अमृतलाल मीणा पूर्व विधायक नानालाल अहारी , पूर्व महापौर रजनी डांगी जिला महामंत्री डॉक्टर किरण जैन गजपाल सिंह राठौड़ मनोज मेघवाल दीपक शर्मा आदि ने केंद्रीय गृहमंत्री श्री अमित शाह एवं मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा का स्वागत किया उन्हें मेवाड़ी पगड़ी धारण कराई और उन्हें रथ पर सवार किया।
रोड शो के समाप्ति पर राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने जनता को संबोधित करते हुए उदयपुर की जनता को केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह के रोड शो मैं बड़े उत्साह और उमंग के साथ भाग लेने पर धन्यवाद दिया।
About Author
You may also like
-
विश्व युद्ध की आहट? इसराइल और अमेरिका का ईरान पर बड़ा हमला, तेहरान समेत कई शहरों में भारी धमाके
-
विधानसभा में गूंजी एपस्टीन फाइल : नेता प्रतिपक्ष जूली ने उदयपुर कांड पर सरकार को घेरा…सदन की मर्यादा रख रहा हूं, वरना परतें खुलेंगी
-
Hindustan Zinc Limited ने बिछड़ी और देबारी के राजकीय स्कूलों में शुरू कीं अत्याधुनिक स्टेम लैब्स
-
Arvind Kejriwal Acquitted in Liquor Policy Case; Court Terms CBI Probe Misleading
-
मेवाड़-मालवा का संगम : उज्जैन में त्रिमेस समाज का राष्ट्रीय अधिवेशन संपन्न, बनेगा भगवान एकलिंगनाथ का भव्य मंदिर