
नई दिल्ली। एनडीए के उम्मीदवार सीपी राधाकृष्णन देश के 15वें उपराष्ट्रपति बन गए हैं। उपराष्ट्रपति चुनाव में उन्हें प्रथम वरीयता के 452 वोट मिले, जबकि INDIA गठबंधन के उम्मीदवार बी. सुदर्शन रेड्डी को केवल 300 वोट मिले। इस तरह राधाकृष्णन ने 152 वोटों के अंतर से जीत दर्ज की।
कांग्रेस का दावा था कि INDIA गठबंधन के पास 315 सांसदों का समर्थन है, लेकिन नतीजों में प्रत्याशी को 15 वोट कम मिले। चुनाव से पहले बीआरएस और बीजद ने भाग नहीं लेने का ऐलान किया था। राज्यसभा में बीआरएस के 4 और बीजद के 7 सांसद हैं। वहीं, लोकसभा में एकमात्र सांसद वाले शिरोमणि अकाली दल ने पंजाब में बाढ़ की स्थिति का हवाला देते हुए मतदान से परहेज किया।
धनखड़ के इस्तीफे के बाद हुआ चुनाव
पूर्व उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ ने 21 जुलाई को खराब स्वास्थ्य का हवाला देते हुए अचानक इस्तीफा दे दिया था। उनका कार्यकाल अगस्त 2027 तक था। धनखड़ के इस्तीफे के बाद यह उपचुनाव कराया गया, जिसमें अब सीपी राधाकृष्णन ने जीत हासिल की है।
About Author
You may also like
उदयपुर के प्रमुख समाचार यहां पढ़िए…लेपर्ड के हमले में घायल महिला ने एमबी अस्पताल में तोड़ा दम, आबादी क्षेत्रों में बढ़ते खतरे से दहशत
सर्वोच्च न्यायालय में न्यायाधीशों की संख्या में वृद्धि : मंत्रिमंडल का बड़ा फैसला
सियासी मजबूरी या चुनावी जोश? उदयपुर भाजपा में ‘दिल’ मिले न मिले, जीत के जश्न में हाथ मिलाना पड़ा
ममता की हार में कांग्रेस की जीत? क्षेत्रीय क्षत्रप के कमजोर होने से इंडिया गठबंधन में अब सिर्फ सिल्वर स्क्रीन पर होगी कांग्रेस
बंगाल में दीदी का दुर्ग ध्वस्त, दादा का राज : 7 प्रतिशत वोट और 121 सीटों के उछाल के पीछे के 5 एक्स-फैक्टर्स
