
गोल्डन जुबली जंबूरी में राजस्थान हुआ गौरवान्वित
उदयपुर। भारत स्काउट गाइड, राष्ट्रीय मुख्यालय, नई दिल्ली के तत्वावधान में तमिलनाडु में आयोजित डायमंड जुबली जम्बूरी में राजस्थान ने सर्वोच्च पताका जीतकर गौरवान्वित किया है। त्रिची जंबूरी के पुरस्कार समारोह में मुख्य अतिथि तमिलनाडु के शिक्षा मंत्री ने राजस्थान दल के पदाधिकारी को सर्वोच्च अवार्ड की शील्ड एवं पताकाएं प्रदान कर सम्मानित किया। राज्य के मुख्य आयुक्त निरंजन आर्य के निर्देशन में इस जम्बूरी में राजस्थान प्रदेश से 1012 स्काउट गाइड एवं अन्य ने सहभागिता कर विभिन्न प्रतियोगिता में अपने उत्कृष्ट प्रदर्शन से जंबूरी की सर्वोच्च शील्ड अपने नाम करते हुए एक बार फिर राजस्थान का परचम फहराय।
राजस्थान के दल ने डायमंड जुबली जंबूरी में स्काउट विभाग की प्रथम स्थान की नेशनल कमिश्नर स्काउट शील्ड, गाइड विभाग की प्रथम स्थान की नेशनल कमिश्नर गाइड शील्ड एवं ओवरऑल प्रदर्शन में प्रथम स्थान प्राप्त करते हुए चीफ नेशनल कमिश्नर अवार्ड एवं फ्लैग पर अपना कब्जा जमाया. इसके साथ ही जंबूरी में आयोजित 22 प्रतियोगिताओं में से 21 प्रतियोगिताओं में राजस्थान प्रदेश के दल ने प्रथम स्थान प्राप्त किया।
राजस्थान स्काउट के राज्य सचिव डॉ. पी.सी. जैन, पूरण सिंह शेखावत, बन्ना लाल एवं सुयश लोढ़ा ने मंच पर अन्य पदाधिकारी के साथ अवार्ड प्राप्त किए। डायमंड जुबली जंबूरी का समापन समारोह तमिलनाडु के मुख्यमंत्री एम के स्टालिन के मुख्यातिथि में आयोजित किया गया ।सी ओ गाइड विजयलक्ष्मी ने बताया कि उदयपुर संभाग से भाग लेने वाले 189 संभागियों के दल नेता का नेतृत्व उदयपुर सी ओ स्काउट सुरेंद्र कुमार पाण्डे एवं सी ओ गाइड विजयलक्ष्मी दल नेत्री के द्वारा किया गया के स्काउट गाइड ने उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए राष्ट्रीय स्तर पर मार्च पास्ट, गाइड गेट प्रतियोगिता में प्रथम स्थान प्राप्त कर जिले को राष्ट्रीय स्तर पर गौरवान्वित किया है।
उदयपुर जिले से भाग लेने वाले 27 सदस्य ग्रुप में एमजीजीएस वल्लभनगर से यूनिट लीडर मादुकता शर्मा, कानोड़ से तुलसी अमृत, भीडर से मांगीलाल गायरी, राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय सलूंबर से श्याम किशोर उपाध्याय, गाइड गेट गतिविधि प्रभारी अशोक कुंवर राजपूत, प्रधानाचार्य एमजीजीएस वल्लभनगर नंदू गहलोत, अरविंद कल्याण सुशील सेवदा, मदन चौबीसा, मन्नालाल गमार, तुलसीराम औदिच्य, शांतिलाल बरांडा ने गतिविधि प्रभारी के रूप में डायमंड जुबली जंबूरी में शिरकत की।
About Author
You may also like
मोहम्मद उमर अशरफी बने कांग्रेस अल्पसंख्यक विभाग के प्रदेश सचिव : सामाजिक सरोकारों और जनसेवा का मिला प्रतिफल
माटी की महक, सुरों की सरगम और रोशनी का समंदर : उदयपुर के दिल में धड़का पारम्परिक दीपावली मेला
सार्वजनिक सड़कों पर दुकानदारों की दादागीरी, वरिष्ठ फोटो जर्नलिस्ट और उनके बेटे पर हमला प्रशासन के मुंह पर तमाचा, पत्रकारों और जनप्रतिनिधियों में भारी आक्रोश
परदे के पीछे : पांचवीं बार का जनमत, शहर की धड़कन और नगर निगम का शोमैन, क्या पारस सिंघवी के दौर में बदलेगा दीपावली मेले का अंदाज़?
परदे के पीछे : खाकी का रौब, न्याय की ज़िद और आधी रात का समझौता, उदयपुर में सवीना सीआई प्रकरण का पटाक्षेप
