
उदयपुर। जिला कलेक्टर नमित मेहता की अध्यक्षता में कलेक्ट्रेट मिनी सभागार में शुक्रवार को बैठक आयोजित हुई, जिसमें शहरी सेवा शिविर (15 सितम्बर से) और ग्रामीण सेवा शिविर (17 सितम्बर से) प्रारंभ होने वाले विशेष अभियान की तैयारियों की समीक्षा की गई।
कलेक्टर ने निर्देश दिए कि प्रत्येक सप्ताह शुक्रवार, शनिवार और रविवार को ब्लॉक एवं नगर निकाय स्तर पर दो-दो पंचायतों/वार्डों में शिविर आयोजित किए जाएंगे। इन शिविरों में विभिन्न योजनाओं और सेवाओं का लाभ आमजन तक पहुँचाना प्राथमिकता होगी।
उन्होंने कहा कि सभी अधिकारी अपने-अपने विभागों के लक्ष्य तय कर शिविरों में अधिकतम लाभार्थियों तक योजनाएं पहुँचाने का कार्य सुनिश्चित करें। साथ ही, आपदा प्रबंधन से जुड़े लंबित प्रस्तावों को शीघ्र तैयार करने के भी निर्देश दिए।

बैठक में एडीएम दीपेंद्र सिंह राठौड़, सीईओ रिया डाबी, नगर निगम आयुक्त अभिषेक खन्ना, यूडीए सचिव हेमेंद्र नागर सहित सभी जिला स्तरीय अधिकारी मौजूद रहे, जबकि उपखंड अधिकारी और ब्लॉक स्तरीय अधिकारी वीसी के माध्यम से जुड़े।
About Author
You may also like
फोटो जर्नलिस्ट कमल कुमावत के कैमरे से देखिए…निकाय चुनावों का उत्सव
ब्रिटेन में ऐतिहासिक कार्डिफ़ कैसल पर पाकिस्तानी झंडा फहराने को लेकर सियासी घमासान: रिफ़ॉर्म यूके ने बताया ‘संस्कृति पर हमला’, कंज़र्वेटिव और लेबर ने लगाया नफ़रत फैलाने का आरोप
सच्ची पुकार पर भगवान दौड़े चले आते हैं : प्रशांत अग्रवाल
तस्वीरों में दर्ज उदयपुर का इतिहास : कैमरे के उन जांबाजों को सलाम
भारत के 80वें स्वतंत्रता दिवस पर दुनिया भर से मिलीं शुभकामनाएं : इजरायल, श्रीलंका, ऑस्ट्रेलिया, फ्रांस व कनाडा के राजदूतों ने सराहा भारत का सफर
