दिल्ली में गहलोत-पायलट पर फिर मंथन

दिल्ली में राजस्थान कांग्रेस को लेकर बड़ी बैठक हुई है. इस बैठक के बाद पार्टी ने दावा किया है कि गहलोत-पायलट मुद्दे पर समाधान कर लिया गया।
एमपी में शिवराज की नाटकबाजी

मायावती ने मध्य प्रदेश के पेशाब कांड पर कहा है कि मुख्यमंत्री द्वारा पीड़ित के पैर धोना सरकारी पश्चाताप कम तथा इनकी नाटकबाजी व चुनावी स्वार्थ की राजनीति ज्यादा लगती है।
कश्मीर में 14 लोगों की गिरफ्तारी गलत

श्रीनगर पुलिस ने जम्मू और कश्मीर के उपराज्यपाल मनोज सिन्हा के कार्यक्रम के दौरान राष्ट्रगान के लिए खड़े नहीं होने पर 14 लोगों की गिरफ़्तारी की रिपोर्ट को गलत बताया है।
असम में सामूहिक रेप के मामले में दो गिरफ्तार
असम के हैलाकांडी जिले में मंगलवार को एक नाबालिग स्कूली छात्रा के साथ कथित तौर पर सामूहिक बलात्कार करने के आरोप में पुलिस ने दो लोगों को गिरफ्तार किया गया है।
देहरादून में सांप्रदायिक तनाव
उत्तराखंड के पुरोला में पैदा हुआ सांप्रदायिक तनाव अभी थमा ही था कि अब देहरादून के विकासनगर में सांप्रदायिक तनाव की स्थिति पैदा हो गई है।
कर्नाटक में ढाई लाख टमाटर चोरी
कर्नाटक में एक किसान ने ढाई लाख के टमाटर चोरी होने की शिकायत दर्ज कराई है. वहीं आंध्र प्रदेश में भी टमाटर चोरी का एक मामला सामने आया है।
एनसीपी में घमासान
एनसीपी के वरिष्ठ नेता छगन भुजबल ने कहा है कि उन्होंने ये कदम इसलिए उठाया है क्योंकि उन्हें इस बात पर भरोसा है कि वे अयोग्य नहीं ठहराए जाएंगे।
विपक्षी एकता में लालू
लालू यादव ने कहा है कि 17-18 जुलाई को बेंगलुरु में विपक्षी पार्टियों की बैठक में शामिल होने वो बेंगलुरु जाएंगे और 2024 के लोकसभा चुनाव में नरेंद्र मोदी सरकार को बाहर करने की रणनीति तैयार करेंगे।
क्रिकेट : बांग्लादेश के कप्तान का संन्यास
बांग्लादेश वनडे क्रिकेट टीम के कप्तान तमीम इक़बाल ने इंटरनेशनल क्रिकेट से रिटायरमेंट का एलान किया है. ये एलान ऐसे वक़्त में हुआ है, जब तीन महीने बाद क्रिकेट वर्ल्डकप होना है।
About Author
You may also like
अंतरराष्ट्रीय भौतिकी ओलंपियाड 2026: भारतीय छात्रों ने गाड़े झंडे, सभी 5 प्रतियोगियों ने जीता गोल्ड; पीएम मोदी ने दी बधाई
जब श्रद्धांजलि शब्दों से आगे बढ़कर बनेगी किसी की जिंदगी… प्रो. विजय श्रीमाली की पुण्यतिथि पर होगा महा रक्तदान शिविर
परिंदों के मसीहा की जबरदस्त कहानी : केन्या के ‘नैरोबी बर्डमैन’ रोजर्स ओलू मगुथा, जो कचरे के ढेर से प्लास्टिक चुनते हुए बचाते हैं घायल पक्षियों की जान
आंखों में उम्मीद और चेहरों पर राहत की मुस्कान : हिंदुस्तान जिंक और ममता एचआईएमसी ने आदिवासी अंचलों तक पहुंचाई स्वास्थ्य की संजीवनी
उदयपुर: एसीबी का बड़ा धमाका, संयुक्त निदेशक के लिए 30,000 रुपये की घूस लेते दलाल गिरफ्तार, अधिकारी मौके से फरार
