-संतरे की आड़ में की जा रही थी तस्करी, दो तस्कर गिरफ्तार
भीलवाड़ा, 15 मार्च। जिले की थाना पुर पुलिस ने गुरुवार को नेशनल हाईवे पर नाकाबंदी में पिकअप गाड़ी को रोक 302 किलो 500 ग्राम अवैध अफीम डोडा चूरा जप्त कर दो तस्करों को गिरफ्तार किया है। संतरे की आड़ में आरोपी मादक पदार्थ की तस्करी कर रहे थे। जब्त मादक पदार्थ की कीमत अंतरराष्ट्रीय बाजार में 45.37 लाख रुपए है।
एसपी राजन दुष्यंत ने बताया कि आगामी लोकसभा चुनाव के मध्यनजर जिले में अवैध मादक पदार्थों की परिवहन की रोकथाम के लिए अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक मुख्यालय विमल सिंह नेहरा व सीओ सदर श्याम सुंदर के सुपरविजन में गुरुवार दोपहर एसएचओ जय सुल्तान सिंह के नेतृत्व में गठित की गई टीम द्वारा नेशनल हाईवे चित्तौड़गढ़ रोड पर नाकाबंदी कर सन्दिग्ध वाहनों की चेकिंग की जा रही थी।
इसी दौरान एक हरियाणा नंबर की पिकअप को सन्देह के आधार पर रोककर तलाशी ली गई। पिकअप में संतरे के कैरेट के नीचे छुपाए 15 कट्टों में 302 किलो 500 ग्राम अवैध अफीम डोडा पोस्त मिला। इस पर पिकअप सवार तस्कर सुनील कुमार खींचड़ पुत्र रेशमा राम (27) एवं सुनील कुमार खिलेरी पुत्र रिडमल राम (30) निवासी थाना लोहावट जिला फलोदी के विरुद्ध एनडीपीएस एक्ट में मुकदमा दर्ज कर गिरफ्तार किया गया। मामले का अग्रिम अनुसंधान एसएचओ प्रताप नगर द्वारा किया जा रहा है।
—————
About Author
You may also like
भारत के 80वें स्वतंत्रता दिवस पर दुनिया भर से मिलीं शुभकामनाएं : इजरायल, श्रीलंका, ऑस्ट्रेलिया, फ्रांस व कनाडा के राजदूतों ने सराहा भारत का सफर
जोहरान ममदानी के बाद अमेरिका में अब्दुल का जलवा…आखिर क्यों भड़के ट्रंप?
पाकिस्तान : लाहौर के थाने में मानसिक रूप से अशक्त युवती से गैंगरेप, पहली बार पूरे थाने के 78 पुलिसकर्मी निलंबित
डिजिटल बुलेटिन : देश-दुनिया की बड़ी ख़बरें (18 जुलाई 2026)
देश-विदेश मॉर्निंग बुलेटिन : गुरुग्राम में बड़ा एनकाउंटर, ईरान-अमेरिका युद्ध, फीफा वर्ल्डकप और क्रिकेट सबकुछ यहां पढ़िए
