भारत ने चीन के हांगज़ो शहर में चल रहे एशियन पैरा ओलंपिक गेम्स में भारत के 100 से ज़्यादा पदक जीत लिए हैं। इस उपलब्धि पर देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने खिलाड़ियों को बधाई दी है।

खिलाड़ियों को बधाई देते हुए उन्होंने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर लिखा, ”एशियन पैरा ओलंपिक गेम्स में 100 मेडल, खुशियों का वो क्षण जिसका कोई सानी नहीं।”
उन्होंने लिखा, ”ये कामयाबी सिर्फ कड़ी मेहनत, प्रतिभा और एथलीटों की दृढ़ता का नतीजा है। ये मील का पत्थर हमारे दिलों को गर्व से भर देता है। मेरी ओर से इन एथलीटों को बहुत-बहुत बधाई। ये जीत हमें प्रेरित करती है, यह हमारे युवाओं को बताती है कुछ भी असंभव नहीं है।”
पैरा-रोअर अनीता और नारायण कोंगनापल्ले ने एशियाई पैरा खेलों में पीआर3 मिश्रित युगल स्कल्स में रजत पदक जीता।
देश की हवा खराब

महाराष्ट्र : मुंबई के छत्रपति शिवाजी महाराज टर्मिनस पर वायु गुणवत्ता बहुत खराब श्रेणी में दर्ज की गई है।
दिल्ली : राष्ट्रीय राजधानी में समग्र वायु गुणवत्ता सूचकांक (AQI) 286 ‘खराब’ श्रेणी में दर्ज़ किया गया है। वीडियो इंडिया गेट से है।
मुकेश अंबानी की धमकी, Fir दर्ज
मुकेश अंबानी को जान से मारने की धमकी:मेल भेजकर 20 करोड़ मांगे, कहा- हमारे पास देश के बेस्ट शूटर्स; FIR दर्ज।
फैसला हाईकोर्ट
इलाहाबाद हाईकोर्ट के आदेश -सोशल मीडिया पर अश्लील पोस्ट लाइक करना अपराध नहीं
इसराइल हमास संघर्ष

सीरिया पर अमेरिकी हमले में हथियार डिपो ध्वस्त, ईरानी सेना कर रही थी इस्तेमाल।
गाज़ा में लोगों पर हो रहे जुल्म पर परदा डाल देगी ठप पड़ी दूरसंचार सेवा – ह्यूमन राइट्स वॉच
ग़ज़ा पर यूएन के इस अहम प्रस्ताव पर वोटिंग से दूर रहा भारत।

इसराइल पर हमास के तीन हफ्ते पूरे, गाज़ा में अब तक 7000 से ज्यादा लोगों की मौत।
विश्व स्वास्थ्य संगठन ने बताया ग़ज़ा में मरने वालों में 40 फीसद से ज्यादा बच्चे।
About Author
You may also like
How Personal Essays Reveal Growth Through Travel Education and Love
स्मृति शेष : भट्टियानी चौहट्टा की ‘रजनी (गीता देवी)’ और एक सादगी भरी विदाई
उदयपुर डायरी : रात का खाना, चौड़ी सड़कें और बदलते शहर की तस्वीर
एक्शन मोड में नवनिर्वाचित महापौर: दिन में जनसमस्याओं का समाधान, युवाओं को रोजगार की राहत और रात में सड़कों पर उतरकर परखी शहर की व्यवस्थाएं
लोकतंत्र की चौखट पर गिरते बैरिकेड और सवालों के कटघरे में खड़े हुक्मरान
