गहलोत ने प्रत्याशियों से की बात
जयपुर : राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने कहा, “कल मतगणना है, पूरी तैयारी चल रही है। तमाम उम्मीदवारों से बात कर ली है।

सब बहुत उत्साहित हैं… कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे ने पर्यवेक्षकों की नियुक्ति कर दी है, वे कल तक आ जाएंगे। कांग्रेस को स्पष्ट बहुमत मिलेगा।”
आप सांसद के खिलाफ आरोप पत्र पेश
आम आदमी पार्टी के सांसद संजय सिंह के खिलाफ प्रवर्तन निदेशालय ने दिल्ली के कथित शराब घोटाला मामले में आरोपपत्र दायर किया.
4 दिसंबर से शुरू होकर 22 दिसंबर तक चलने वाले शीतकालीन सत्र से पहले शनिवार को संसद के दोनों सदनों में राजनीतिक पार्टियों के नेताओं की बैठक हुई।
इमरान की पार्टी के नए अध्यक्ष बने गौहर खान
पाकिस्तान तहरीक-ए-इंसाफ पार्टी के नए अध्यक्ष के तौर पर बैरिस्टर गौहर अली खाऩ को निर्विरोध चुना गया है. उनका नाम इमरान ख़ान ने नामित किया था।
इसराइल हमास
युद्धविराम के बाद फिर शुरू हुए इसराइली हमले, हमास का दावा-178 फ़लस्तीनियों की मौत।
सीबीएसई बोर्ड
सीबीएसई ने 10वीं-12वीं परीक्षा के नतीजों को लेकर किया बड़ा बदलाव।
क्रिकेट
भारत ने चौथे टी-20 में ऑस्ट्रेलिया को हराया, सिरीज़ में बनाई अजेय बढ़त।
भारतीय नौसेना
भारतीय नौसेना ने इस हफ़्ते की शुरुआत में एक महिला अग्निवीर की संदिग्ध मौत के मामले में उच्चस्तरीय जांच कराने के आदेश दिए हैं।
पीएम मोदी इन अमीरात
पीएम मोदी ने शुक्रवार को संयुक्त अरब अमीरात में आयोजित हो रहे सीओपी 28 के दौरान इस कार्यक्रम को साल 2028 में भारत में आयोजित करने का प्रस्ताव रखा।
स्रोत : बीबीसी एवम एएनआई
About Author
You may also like
NEET पेपर लीक : सपनों के सौदागर ने लूटा लाखों छात्रों का भविष्य, क्या व्यवस्था की सड़ांध ही बनेगी युवाओं का काल?
तरक्की का कैसा पहिया? डंपर ने खींचे बिजली के तार, सिर पर पोल गिरने से साइकिल सवार बुजुर्ग की मौत
सड़क पर एक गलत मोड़ और खत्म हो गए तीन हंसते-खेलते परिवार : क्या सुरक्षा के दावों में कोई दम है?
शब्द जो बात बयां नहीं करते…वो तस्वीरें बयां कर देती है…
महिला सुरक्षा का अनूठा संकल्प: राजस्थान पुलिस का ‘डिकॉय ऑपरेशन’, प्रदेशभर में मनचलों की सामूहिक धरपकड़
