कोटा। थाना महावीर नगर पुलिस की टीम द्वारा प्रो. एक्टिव पुलिसिंग का बेहतरीन उदाहरण पेश करते हुए सोमवार को पांच अलग -अलग स्थानो से पांच अभियुक्तो को मय हथियार, कारतूस मय चाकू सहित गिरफ्तार किया गया। जिनमे से दो अभियुक्तो पर ईनाम घोषित है।
एसपी शरद चौधरी ने बताया कि गिरफ्तार बदमाश त्रिलोक मीणा पुत्र लोकेश मीणा (20) निवासी रंगबाडी थाना महावीर नगर कोटा शहर को मय एक अवैध तेज धारदार चाकू सहित तथा बदमाश आसिफ अली उर्फ आशिक पुत्र अब्दुल हकीम (21) निवासी कोटड़ी थाना गुमानपुरा को एक देशी कटृ 315 बोर मय कारतूस के गिरफ्तार किया गया। आसिफ पर 25,000 हजार रूपयो का ईनाम घोषित है।
एसपी चौधरी ने बताया कि बदमाश धीरज उर्फ स्टेपनी पुत्र महावीर जाति यादव (19) निवासी सन्तोषी नगर थाना महावीर नगर, कोटा शहर को मय पिस्टल .32 बोर मय एक धारदार चाकू सहित गिरफ्तार किया गया। इस पर 20,000 रूपयो का ईनाम घोषित है।
अंकुश सैनी उर्फ गोलू सुमन पुत्र रामस्वरूप सैनी (22) निवासी रंगबाडी योजना थाना महावीर नगर कोटा शहर को मय रिवाल्वर .38 सहित गिरफ्तार किया गया तथा शेरू उर्फ सलाउदीन पुत्र शमशुद्धीन (25) निवासी मस्जिद गली को मय देशी कट्टा 315 बोर मय जिन्दा कारतूस सहित गिरफ्तार किया गया।
उक्त पांचो अपराधियो के विरूद्व आपराधिक प्रकरण दर्ज कर अनुसंधान जारी है एवं उक्त अपराधियो से इनके सहयोगी एवं अवैध हथियारो की खरीद फरोख्त के सम्बध मे गहनता से अनुसंधान किया जा रहा है। अपराधियो के विरूद्व कोटा शहर के विभिन्न थानो मे कई आपराधिक प्रकरण दर्ज है।
————-
About Author
You may also like
देश-विदेश मॉर्निंग बुलेटिन : गुरुग्राम में बड़ा एनकाउंटर, ईरान-अमेरिका युद्ध, फीफा वर्ल्डकप और क्रिकेट सबकुछ यहां पढ़िए
मध्य पूर्व में महायुद्ध फिर युद्ध की आहट: सीजफायर के बावजूद ईरान पर अमेरिका की भीषण एयरस्ट्राइक, 80 से ज्यादा ठिकाने तबाह, तेहरान नेजवाबी कार्रवाई की धमकी
कूटनीतिक शिखर सम्मेलन: ‘विकसित भारत’ और ‘इंडोनेशिया एमास’ के संकल्प को पूरा करने के लिए पीएम मोदी ने दिया साझा समृद्धि का मंत्र
भारत-इंडोनेशिया के बीच ऐतिहासिक द्विपक्षीय वार्ता : पीएम मोदी का राष्ट्रपति प्रासाद में भव्य स्वागत, रक्षा, डिजिटल और स्पेस समेत कई क्षेत्रों में हुए अहम समझौते
पीएम मोदी के ऑस्ट्रेलिया दौरे से पहले डेथ थ्रेट : मेलबर्न मीट्स मोदी कार्यक्रम पर मंडराया खतरा, सुरक्षा एजेंसियां अलर्ट
