
केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने गुरुवार को अंतरिम बजट में कई एलान किए हैं, लेकिन कोई बड़ा एलान करने से परहेज किया है। वित्त मंत्री ने आयकर दाताओं को कोई राहत नहीं दी है। अंतरिम बजट में रक्षा खर्च में अन्य मंत्रालयों के मुकाबले सबसे अधिक वृद्धि की गई है. बजट में पिछले साल के 5.95 लाख करोड़ के मुकाबले 4.72% की बढ़ोत्तरी करते हुए इसे 6.21 लाख करोड़ रुपये कर दिया गया है।

मोदी सरकार के इस कार्यकाल के अंतिम अतंरिम बजट पर, कांग्रेस नेता और विपक्षी इंडिया गठबंधन के संयोजक मल्लिकार्जुन खड़गे ने तीखी प्रतिक्रिया दी है।
केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने मोदी सरकार के मौजूदा कार्यकाल का अंतिम बजट पेश करते हुए कहा कि सरकार 2024-25 में राजकोषीय घाटे को जीडीपी के मुकाबले 5.1% करेगी।
सोरेन को एक दिन न्यायिक हिरासत, झारखंड में गठबंधन विधायकों की बाडाबंदी

झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन को गिरफ़्तारी के बाद अदालत ने एक दिन की न्यायिक हिरासत में भेजेने का फैसला सुनाया है। ईडी ने हेमंत सोरेन के लिए दस दिनों की न्यायिक हिरासत मांगी थी। पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ने कहा कि बीजेपी अगला आम चुनाव चुनाव जीतने के लिए विपक्षी नेताओं को जेल में डाल रही है।

झारखंड मुक्ति मोर्चा के नेता हेमंत सोरेन ने मनी लॉन्ड्रिंग केस में प्रवर्तन निदेशालय द्वारा उनकी गिरफ़्तारी के ख़िलाफ़ सुप्रीम कोर्ट में गुरुवार को याचिका दायर की है। शुक्रवार को इस पर सुनवाई होगी। झारखंड में राजनीतिक सरगर्मियां तेज हो गई है। गठबंधन के विधायकों को झारखंड से हैदराबाद या बैंगलोर ले जाया गया है।

चंपई सोरेन के साथ पांच विधायक रांची में है और वो राज्यपाल से बुलावे का इंतजार कर रहे हैं। गठबंधन विधायकों ने राज्यपाल से मिलकर सरकार बनाने का दावा पेश किया है।
पाकिस्तान में चुनाव
पाकिस्तान में आम चुनावों से एक हफ्ते पहले अमेरिका ने कहा है कि वो देश में ‘स्वतंत्र और निष्पक्ष’ चुनाव चाहता है।

About Author
You may also like
विदेश की प्रमुख ख़बरें : लीबिया के तट के पास यूक्रेनी समुद्री ड्रोन हमले में रूसी युद्धपोत मर्करी डूबा, अमेरिका ने बहरीन में अपने नागरिकों के लिए जारी की सुरक्षा चेतावनी
देश की प्रमुख खबरें : भारत-नेपाल संबंधों में नया अध्याय, पीएम मोदी और नेपाली समकक्ष बालेन शाह की द्विपक्षीय वार्ता के बाद सुरक्षा व स्वास्थ्य समेत 8 अहम समझौतों पर हस्ताक्षर, इधर, भारत-न्यूज़ीलैंड पहला टेस्ट ड्रॉ
बाबा श्याम के दर से घर लौटते वक्त काल के गाल में समाईं नौ जिंदगियां: कोटा-उदयपुर हाइवे पर एक ही परिवार की तीन पीढ़ियां उजड़ीं, पलभर की झपकी ने छीन लीं खुशियां
राजस्थान की धरती पर 80,000 करोड़ रुपए का विस्तार—हिंदुस्तान जिंक की 2.0 छलांग कैसे बदलिएगी वैश्विक धातु बाजार और राज्य के राजस्व का भूगोल
चेन्नई बंदरगाह पर डीआरआई की बड़ी कार्रवाई: मलेशिया तस्करी हो रहा 7.72 करोड़ रुपये का 12.87 मीट्रिक टन लाल चंदन जब्त; ‘पेपर लैमिनेट रोल’ की आड़ में छिपाकर भेजी जा रही थी खेप, तीन तस्कर गिरफ्तार
