- उदयपुर में तैयार हो रहा 21 फीट लंबा, 9 फीट ऊंचा और 400 किलो का राम धनुष
- 22 जनवरी को राम मंदिर प्राण प्रतिष्ठा के उपलक्ष्य में रामघाट के राम मंदिर पर होगी स्थापना
उदयपुर। उदयपुर में भी गणगौर घाट के समीप रामघाट स्थित राम मंदिर पर 22 जनवरी को भव्य धनुष की स्थापना होगी। राममंदिर उद्घाटन के मौके पर उदयपुर के आर्टिस्ट ने इस धनुष को तैयार किया है। राम भक्तों में धनुष से भी आस्था जुड़ी है। कहा जाता है कि कोदंड एक ऐसा धनुष था, जिसका छोड़ा गया बाण लक्ष्य को भेदकर ही वापस आता था। भगवान श्रीराम के प्रिय धनुष की तरह ही उदयपुर के भक्त भी श्रीराम के लिए धनुष का निर्माण को अंतिम रूप देने में लगे हैं।
एक माह से तैयार हो रहा धनुष
धनुष निर्माता किशन लोहार ने बताया कि उनकी इच्छा थी कि यह धनुष अयोध्या में राम मंदिर में स्थापित हो लेकिन समय अभाव के कारण यह संभव नहीं हो सका। अब यह धनुष गणगौर घाट के समीप राम मंदिर घाट पर स्थापित किया जाएगा। उन्होंने बताया कि इस धनुष की लंबाई 21 फीट है व ऊंचाई 9 फीट की है। इसका वजन 400 किलो के लगभग है। इसको बनाने में करीब एक माह का समय लगा। वहीं रोज तीन से चार कारीगर इस धनुष को बनाने में लगे हुए हैं। यह धनुष रामघाट पर उनकी ओर से स्थापित किया जाएगा। किशन लोहार अपनी ओर से यह धनुष राम मंदिर रामघाट पर भेंट करेंगे। लोहार ने बताया कि यह धनुष लोहे का है और इस पर जय श्री राम व शिव धनुष अंकित है तो स्वास्तिक भी बनाया गया है।
About Author
You may also like
उदयपुर में रावण दहन : सौ फीट की सोने की लंका, पंद्रह मिनट की राख और एक बुझती हुई रात
ग्वालियर-ट्रक ने 45 श्रद्धालुओं को कुचला, 13 मौतें : जहां जलनी थीं मन्नतों की ज्योत, वहां बिछ गईं 13 श्रद्धालुओं की लाशें
उदयपुर में रामलीला : रंगमंच पर मर्यादा का रुदन : जब लक्ष्मण की मूर्च्छा ने उदयपुर की आंखें भिगो दीं
कोलकाता के दुर्गा पूजा पंडाल में भगदड़, 17 की मौत : जहां गूंजने थे शंख और ढाक के बोल, वहां बिखर गईं सिसकियां और मातम
उदयपुर की रामलीला : इमोशन, ड्रामा और हाई-ऑक्टेन एक्शन का परफेक्ट ब्लेंड, जटायु के बलिदान ने खींचे दर्शकों के आंसू
