उदयपुर। कुमावत समाज, सूरजपोल द्वारा श्रावण, पुरषोतम व अधिक मास के पावन, पवित्र व दान पुण्य वाले माह में चांदी की दो गायों का दान किया जायेगा !
समाज के अध्यक्ष माणक बबेरिवाल ने बताया कि इन माह में शास्त्रों के अनुसार गाऊ दान की विशेष महत्ता है, ओर समाज द्वारा दो लकड़ी की गायों का निर्माण कराकर उन पर लगभग 51 तोला चांदी चढ़वा कर गायो को तैयार किया जा रहा है ! इस माध्यम से समाज जन द्वारा चांदी की गायो को ठाकुर जी को भेंट की जायेगी।
महामंत्री सुधीर कुमावत ने बताया कि गाऊ दान का कार्यक्रम 13 अगस्त को पंडितो द्वारा विधि विधान से गाय माता की पूजा व संकल्प करा कर पूजा स्थल कुमावत भवन से ठाकुर जी के मंदिर तक शोभायात्रा निकाल कर प्रभु श्री चारभुजा नाथ को भेंटकर महाआरती व महाप्रसादी का कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा।
आज हुई विभिन्न तैयारियों की बैठक में लक्ष्मीनारायण बबेरिवाल, धनश्याम झालवार , कन्हैयालाल नाहर, लीलाधर घीया, प्रेमनारायण झालवार , कैलाश देवी, कंचन देवी, सपना, विद्या, मंजू , प्रेम देवी, आदि समाज जन उपस्थित थे ! कार्यक्रम के लिए अभी तक 84 जोड़ो ने अपना पंजीकरण कराया है।
About Author
You may also like
NATIONAL BULLETIN : Major News Headlines from India and Around the World
विधायक ताराचंद जैन की तत्परता से टला उदयपुर का जल संकट: 72 घंटे के तुगलकी फरमान पर रोक, 48 घंटे में ही होगी जलापूर्ति
भ्रष्टाचार की इस अनवरत दास्तान का अंत कहां? उदयपुर के बाद अब राजसमंद में 25 लाख की रिश्वत का नंगा नाच
विद्यापीठ कार्यकारी परिषद की बैठक : नवनियुक्त सदस्यों का स्वागत, पूर्व कुलपति के कार्यकाल की होगी उच्चस्तरीय जांच
आस्था की पावन पराकाष्ठा : उदयपुर के महापौर पारस सिंघवी ने इंदौर पहुंचकर गुरुदेव सुधा सागर जी महाराज से लिया आशीर्वाद
