नागौर। जोधपुर के एक हैंडीक्राफ्ट व्यापारी को हनीट्रैप में फंसा कर उससे पहले किस्तों में 16.50 लाख रुपए वसूलने के बाद 10 लाख रुपयों की और मांग करने के मामले में कुचामन सिटी थाना पुलिस की टीम द्वारा त्वरित कार्रवाई कर दो महिला आरोपियों को रंगे हाथ बस स्टैंड से गुरुवार को गिरफ्तार किया गया।
एसपी राममूर्ति जोशी ने बताया कि गिरफ्तार महिला आरोपी धरिया उर्फ भावना पत्नी लाबु राम बंजारा (42) निवासी दलपतगढ़ जिला पाली हाल सेक्टर 8 थाना खुडी जिला जोधपुर और सुशीला देवी रावत पत्नी प्रताप सिंह (38) निवासी गांव देदाखेड़ा थाना जवाजा जिला अजमेर की रहने वाली है। इनके बारे में जोधपुर के हैंडीक्राफ्ट व्यापारी द्वारा 18 जुलाई को रिपोर्ट दी गई कि भावना बंजारा जोधपुर में रहकर चूड़ियां बेचने उसकी दुकान पर आती थी। धीरे-धीरे जान पहचान कर उसने उसे अपने झांसे में ले लिया।
विकलांगता का फायदा उठाकर कुचामन सिटी बुला पहले रुपए उधार लिए और बाद में बलात्कार का झूठा आरोप लगाकर बदनाम करने और उसकी अश्लील फोटो लेकर वायरल करने की धमकियां दे अलग-अलग किस्तों में 16.50 लाख रुपए हड़प लिए। अब 10 लाख रुपये की और मांग कर रही है। रिपोर्ट पर मुकदमा दर्ज कर अनुसंधान प्रारंभ किया गया।
एसपी जोशी ने बताया कि हनी ट्रैप के मामले के खुलासे के लिए एडिशनल एसपी संजय गुप्ता व सीओ संजीव कटेवा के सुपर विजन में एसएचओ कुचामन सिटी सुरेश कुमार की टीम गठित की गई। पुलिस ने व्यापारी से कॉल करवा धरिया उर्फ भावना को 10 लाख रुपए लेने बस स्टैंड बुलाया। जहां पैसे लेते रंगे हाथों दोनों महिलाओं को दस्तयाब कर पूछताछ के बाद गिरफ्तार किया गया। दोनों महिलाओं को कोर्ट में पेश कर न्यायिक अभिरक्षा में भिजवाया गया है।
About Author
You may also like
17वें कूडो नेशनल टूर्नामेंट में मेवाड़ के नन्हे सितारों का स्वर्णिम प्रदर्शन : हरितराज सिंह मेवाड़ और प्राणेश्वरी कुमारी मेवाड़ ने अपनी-अपनी श्रेणियों में जीता प्रथम स्थान
गीतांजलि हॉस्पिटल उदयपुर की बड़ी चिकित्सा उपलब्धि: बच्चेदानी से 35 गांठें (फाइब्रॉइड) निकालकर बचाया गर्भाशय; जटिल ‘मल्टीपल मायोमेक्टॉमी’ सर्जरी से महिला को मिला मां बनने का नया अवसर
गीतांजलि हॉस्पिटल उदयपुर के डॉ. ऋषि कुमार शर्मा को मिला राष्ट्रीय सम्मान : श्वसन रोग चिकित्सा में उत्कृष्ट योगदान के लिए प्रतिष्ठित ‘FICS’ फेलोशिप से नवाजा गया
अल्फ़ाज़ की शमा से रौशन हुई झीलों की नगरी : एम. इसहाक फ़ौजदार ‘मानव’ की पांच बेशक़ीमती किताबों का रस्म-ए-इजरा, इल्म-ओ-अदब की महफ़िल में गूंजी मुताले की सदा
चेन्नई बंदरगाह पर डीआरआई की बड़ी कार्रवाई: मलेशिया तस्करी हो रहा 7.72 करोड़ रुपये का 12.87 मीट्रिक टन लाल चंदन जब्त; ‘पेपर लैमिनेट रोल’ की आड़ में छिपाकर भेजी जा रही थी खेप, तीन तस्कर गिरफ्तार
