डॉ. लक्ष्यराज सिंह केदारिया में हुई विशाल भजन संध्या में बतौर मुख्य अतिथि शामिल हुए

उदयपुर। केदारेश्वर महादेव मंदिर विकास समिति और ग्रामवासियों की एक शाम केदारेश्वर महादेव मंदिर के नाम विशाल भजन संध्या गुरुवार को केदारिया गांव के केदारेश्वर महादेव मंदिर प्रांगण में हुई।

समारोह के मुख्य अतिथि मेवाड़ के पूर्व राजपरिवार के सदस्य डॉ. लक्ष्यराज सिंह मेवाड़ थे। नगर आगमन पर लक्ष्यराज सिंह मेवाड़ की पुष्प वर्षाकर ढोल नगाड़ों से अगवानी की गई। इसके बाद लक्ष्यराज सिंह ने केदारेश्वर महादेव की विशेष पूजा-अर्चना कर मेवाड़ में खुशहाली की कामना की। डॉ. मेवाड़ ने धर्म सभा को संबोधित करते हुए कहा कि प्राचीन काल से ही भगवान भोलेनाथ मेवाड़ के आराध्य हैं।

मेवाड़ के महाराणा प्राचीनकाल से खुद को प्रभु श्रीएकलिंगनाथजी का दीवान मानते हुए ही मेवाड़वासियों की सेवा करते आ रहे हैं और आगे भी करते रहेंगे। श्रद्धालु भजन गायक भोला गिरी और भजन गायक प्यारेलाल गुर्जर के भक्ति गीतों पर जमकर झूमे।
About Author
You may also like
श्रीमान कलेक्टर साहब एवं एसपी साहब, ज़रा इधर भी नज़र डालिए!
तस्वीरों का आईना : नए मेयर का जश्न, जज़्बात और सियासत
जहां दुनिया शारीरिक अक्षमता देखती है, हम वहां अटूट हौसला और ईश्वर का स्वरूप देखते हैं — प्रशांत अग्रवाल
डॉ. अल्पना बोहरा नारी शक्ति सम्मान से अलंकृत : अभिनेत्री मंदाकिनी ने एक्यूप्रेशर जागरूकता के लिए किया सम्मानित
पर्दे के पीछे : ज़िन्दगी के कैनवास पर जब मुकद्दर ने मुस्कुराना सीखा
