नई दिल्ली। लोकसभा चुनाव 2024 के छठे चरण के तहत शनिवार को एक केंद्र शासित प्रदेश सहित आठ राज्यों की 58 सीटों पर वोटिंग हो रही है।
इस चरण में दिल्ली की सभी सात और हरियाणा की सभी 10 सीटों पर मतदान जारी है। इसके अलावा, बिहार की आठ, जम्मू और कश्मीर की एक, झारखंड की चार, ओडिशा की छह, उत्तर प्रदेश की 14 और पश्चिम बंगाल की आठ सीटों पर भी लोग अपने मताधिकार का प्रयोग कर रहे हैं।
ओडिशा में लोकसभा चुनाव के साथ-साथ विधानसभा चुनाव भी हो रहे हैं। शनिवार को ओडिशा की 42 विधानसभा सीटों पर भी मतदान हो रहा है।
ओडिशा में चार चरणों में विधानसभा चुनाव हो रहे हैं। 13 मई और 20 मई को पहले दो चरणों का मतदान हो चुका है और 25 मई को तीसरे चरण का मतदान हो रहा है। अंतिम चरण का मतदान एक जून को होगा।
About Author
You may also like
महाशक्तियों की महामुलाकात : बीजिंग के रेड कार्पेट से तय होगी वैश्विक राजनीति और नई टेक-इकॉनमी की दिशा
राजस्थान ब्यूरोक्रेसी में महा-फेरबदल : 187 RAS अधिकारियों के तबादले, देखें पूरी सूची और नवीन पदस्थापन
असम में हिमंता के मंच पर जब ‘कटारिया’ से मिले मोदी… असम की रील से दहल उठी उदयपुर की सियासत
उदयपुर फाइल्स : जब सियासी परदे पर गिर गया मदन राठौड़ का पर्दा, कलाकार-अदाकार सब खुश
नीट-यूजी 2026 परीक्षा रद्द, नई तारीखों का एलान जल्द : सपनों की बलि या व्यवस्था की लाचारी? जब ‘भविष्य’ लीक होकर सड़कों पर आ गया
