‘राम ही सुर’ श्रीराम भजन गायन प्रतियोगिता : प्रथम स्थान पर राजस्थान यूनिर्वसिटी, द्वितीय पर परिष्कार काॅलेज मानसरोवर एवं तृतीय पर महारानी काॅलेज रहे

जयपुर। नगर निगम ग्रेटर द्वारा 22 जनवरी को अयोध्या में आयोजित होने वाले रामलला की प्राण प्रतिष्ठा महोत्सव को भव्य बनाने के लिये जवाहर कला केन्द्र में आयोजित ‘राम ही सुर’ सामूहिक श्रीराम भजन गायन प्रतियोगिता का आयोजन किया गया।

कार्यक्रम में मुख्य अतिथि उपमुख्यमंत्री दिया कुमारी ने कार्यक्रम को सम्बोधित करते हुए कहा कि अयोध्या में रामलला की प्राण प्रतिष्ठा होनी है तथा उससे पहले आयोजित इस कार्यक्रम में विद्यार्थियों की परफाॅमेंस मन आनंदित कर देती है।

इस अवसर पर महापौर डाॅ. सौम्या गुर्जर ने कहा कि लगभग 500 साल बाद अयोध्या में मर्यादा पुरूषोत्तम श्रीराम की प्राण प्रतिष्ठा होगी। उन्होंने कहा कि हमारे जयपुर में, हमारे घर में और हमारे कण-कण में भगवान श्री राम विराजे है। हम भगवान श्रीराम जी के आदर्शों एवं दिखाये गये रास्ते पर चलेंगे तो निश्चित ही हमारा राजस्थान अग्रणी राजस्थान होगा।

उल्लेखनीय है कि प्रतियोगिता में प्रथम पुरस्कार राजस्थान यूनिर्वसिटी, द्वितीय परिष्कार काॅलेज मानसरोवर एवं तृतीय पुरस्कार महारानी काॅलेज को दिया गया। इस भजन गायन प्रतियोगिता में राम ही सुर सामूहिक श्रीराम भजन गायन प्रतियोगिता में राजधानी जयपुर के प्रसिद्ध 18 विश्वविद्यालयों की टीमों ने हिस्सा लिया।

कार्यक्रम में विधायक श्री कालीचरण सराफ, विधायक श्री कैलाश वर्मा महापौर डाॅ. सौम्या गुर्जर उपस्थित रहे।

(Visited 23 times, 1 visits today)

About Author

Leave a Reply